टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: बेटी तारा की आवाज सुन फफककर रोईं Mahhi, आम्रपाली दुबे ने स्काउट OP की उड़ाई धज्जियां

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में काफी सारा ड्रामा हुआ। माही, स्काउट ओपी और आम्रपाली को परिवार का मैसेज मिला, लेकिन काजी की भयंकर लड़ाई भी हुई।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में दिवाली से पहले फैमिली ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए परिवार का एक एक मैसेज आया, जिसे सुनाने के लिए बिग बॉस की तरफ से एक टास्क रखा गया। इस टास्क में अब तक अरिश्फा खान को अपनी मां का मैसेज सुनने का मौका माही विज (Mahhi Vij) ने नहीं दिया। बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स इतने समय बाद अपने परिवार की आवाज सुनकर इमोशनल होते हुए नजर आए। अब बीते एपिसोड में स्काउट के लिए काशवी का मैसेज आया। इसके बाद घर में ड्रामा भी हुआ। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan, अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ने वाले कदम पर बोलीं...

    बच्चों की आवाज सुनकर रोईं माही विज

    गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत टास्क के साथ होती है और लव गिल के हाथ में स्काउट ओपी के परिवार का मैसेज लगता है। लव गिल स्काउट को संदेश सुनने का मौका देती हैं। इसके बदले लव गिल अपनी एक लाइफ गवां देती हैं। स्काउट के लिए उनके परिवार के अलावा काशवी का मैसेज आता है, जिसे सुनने के बाद वह सबसे पहले लव को गले लगाता है। इसके बाद माही के लिए बेटी तारा का मैसेज सुनाया जाता है, जो काजी के हाथ लगता है। काजी अपनी तीनों बच्चों की आवाज सुनकर काफी रोती हैं। इस मौके पर घर में ये डिस्कस होता है, जब माही खुद बच्चों और मां के लिए इतनी इमोशनल है, तो वह अरिश्फा की मां का कैसेट कैसे तोड़ सकती हैं। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: दिवाली पर होगा मिड वीक एविक्शन, Arishfa Khan काटेंगी इस कंटेस्टेंट का शो से पत्ता?

      स्काउट पर फटा आम्रपाली दुबे का गुस्सा

      इसके बाद गेम में अरिश्फा आगे जाती हैं और उनके हाथ आम्रपाली दुबे के परिवार का कैसेट लगता है। इस मौके पर अरिश्फा अपना दर्द बयां करती हैं और बताती हैं कि कैसे घर में उसे टारगेट किया जा रहा है। वह लड़ती हैं लेकिन वह बुरी इंसान नहीं है और वह आम्रपाली दुबे को उसका कैसे देकर अपनी मां को खुश करना चाहती हैं। इस टास्क के बाद गुल्लू और कनिका की मस्ती मजाक वाली लड़ाई होती है। दूसरी तरफ आम्रपाली और यंग मिलकर स्काउट को समझाते हैं कि कैसे स्काउट की मां ने लव से दूर रहने का हिंट दिया है, लेकिन स्काउट ये बात समझता नहीं है। इस बीच घर में गेम की बातों होती है और फिर यंग भी अकेले में स्काउट को समझाते हैं। आखिर में रात को आम्रपाली स्काउट से पूछती हैं कि उसे क्या सही लगता है। लव गिल से बात करके वह खुश हैं या दूर रहकर? जवाब में स्काउट लव गिल के साथ की बात करते हैं, जिस पर आम्रपाली भड़कर बोलती हैं कि वह कौन होते हैं कि वे लोग कौन होता है समझाने वाले।

      बर्तन ड्यूटी पर भिड़े स्काउट और काजी

      शो में आगे दिखाया गया कि स्काउट इन बातों की वजह से भड़क जाते हैं और फिर लव से स्काउट की लड़ाई हो जाती है। हालांकि, बाद में स्काउट लव को सॉरी बोलता है। अगले दिन भी ये मामला शांत नहीं होता है। अगले दिन सबसे पहले बर्तन का मुद्दा उठता है और इस वजह से काजी की स्काउट संग लड़ाई हो जाती है। इसके बाद आम्रपाली लव को बताती हैं कि कैसे स्काउट अपनी बहन (लव) को लेकर पजेसिव हो गया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article