बिजनेस

US Market Crash : कोविड के बाद सबसे बड़ी तबाही, Nasdaq 5.5% लुढ़का, 3 ट्रिलियन डॉलर साफ

अमेरिकी बाजार में कोविड के बाद सबसे बड़ी तबाही देखने को मिली है। AI Stocks में आई बिकवाली के चलते एक ही दिन में 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप साफ हो गया है।

Image

अमेरिकी बाजारों में बड़ी तबाही

US Market Crash : मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों के बाद अमेरिकी बाजार में बड़ा क्रैश आया है। गुरुवार को टेक हैवी इंडेक्स नैस्डेक (Nasdaq) 5.5 फीसदी लुढ़क गया। वहीं, Dow Jones 1800 अंक लुढ़क गया। बाजार में हुई बिकवाली के चलते अमेरिकी बाजार से एक ही दिन में करीब 3 ट्रिलियन डॉलर (₹283 लाख करोड़) साफ हो गए हैं।

चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर पर रेगुलेशन और डेटा सेंटर के विस्तार में सुस्ती की आशंका ने वॉल स्ट्रीट की तेजी पर ब्रेक लगा दिया। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी बिकवाली से Nasdaq Composite 5.5% टूट गया। वहीं Dow Jones 1,842.69 अंक और S&P 500 331.94 अंक लुढ़क गया। अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख इंडेक्स में अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज हुई। वहीं Philadelphia Semiconductor Index की गिरावट मार्च 2020 यानी कोविड के शुरुआती दौर के बाद सबसे बड़ी रही।

गुरुवार को Dow Jones Industrial Average 1,842.69 अंक यानी 3.45% टूटकर 51,513.43 पर बंद हुआ। Nasdaq Composite में 1,421.50 अंकों यानी 5.46% की गिरावट आई और यह 24,315.02 पर पहुंच गया। S&P 500 भी 331.94 अंक यानी 4.32% लुढ़ककर 7,353.65 पर बंद हुआ। Russell 2000 में 4.4% की गिरावट दर्ज की गई। Nasdaq अपने 6 अक्टूबर के रिकॉर्ड हाई से 10% से ज्यादा नीचे आ गया है और करेक्शन जोन में पहुंच गया है। इसकी यह 19 महीने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है।

टॉप लूजर इंडेक्सगिरावटटॉप लूजर स्टॉकशेयर भाव ($)गिरावट
Philadelphia Semiconductor-12.20%Sandisk806.43-22.26%
Taiwan Weighted-6.80%Astera Labs179.47-19.60%
Nikkei 225-5.75%Lumentum509.7-18.68%
Nasdaq Composite-5.52%Micron Technology656.39-17.46%
KOSPI-5.46%Western Digital267.63-17.35%

एशियाई बाजारों में भी मचा हाहाकार

अमेरिकी बाजार की बिकवाली का असर शुक्रवार सुबह एशियाई बाजारों में भी दिखाई दिया। जापान का Nikkei 225 करीब 5.75% टूटकर 57,565 पर आ गया। ताइवान का बाजार 6.80% और दक्षिण कोरिया का KOSPI 5.46% लुढ़क गया। हांगकांग का Hang Seng 0.83% और चीन का Shanghai Composite 1.28% नीचे कारोबार कर रहा था। सिंगापुर का Straits Times भी करीब 1.94% गिरा।

Gift Nifty में भी बिकवाली हावी

भारतीय बाजार के लिए भी संकेत अच्छे नहीं हैं। शुक्रवार सुबह 7:40 बजे GIFT Nifty 141 अंक यानी 0.57% गिरकर 24,458.50 पर कारोबार कर रहा था। वहीं Dow Jones Futures भी 0.55% की कमजोरी के साथ 51,239.20 पर था। इससे भारतीय बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका बढ़ गई है।

क्रूड 100 डॉलर के करीब

वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह Brent Crude 1.28% की तेजी के साथ 99.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी Crude Oil 0.83% चढ़कर 91.27 डॉलर पर था। दूसरी तरफ सोना 0.44% गिरकर 4,069.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। डॉलर इंडेक्स 0.06% की तेजी के साथ 101.67 पर पहुंच गया।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article