Maner Encounter: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर मनेर से सामने आई है। यहां शेरपुर गंगा नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए हैं। वहीं, अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में मनेर थानाध्यक्ष को भी गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस को इन अपराधियों की तलाश लंबे समय से थी।
मनेर थानाध्यक्ष को भी गोली लगने की बात
जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी किनारे पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में मनेर थानाध्यक्ष को भी गोली लगी।
अहले सुबह 3 बजे हुई मुठभेड़
मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी इलाके में अहले सुबह 3 बजे पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है। मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा सहित कई खोखा बरामद किए गए हैं। पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मुठभेड़ हुई है।
पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल थे तीनों
तीनों अपराधी व्यापुर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में थे शामिल थे। इस घटना में मनेर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू पॉइजन भी अपराधियों की गोली से जख्मी हो गए थे। पटना एस एस पी कार्तिकेय कुमार ने बताया कि मारे गए तीनों अपराधी मनेर व्यापुर के पैक्स अध्यक्ष की हत्या में शामिल थे। मृत अपराधियों की पहचान जेपी यादव , सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा एवं बबलू कुमार के रूप में हुई है। सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा गंगहरा शाहपुर थाना क्षेत्र, जेपी यादव खरौजा रोड दानापुर तथा सूरज कुमार सुअरमरवा मनेर का रहने वाला है। ये सभी मनेर थाना समेत कई थानों के वांटेड अपराधी था।
एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में बबलू कुमार उर्फ सूरज कुमार दोनों शूटर का काम किया था है, जबकि जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता है।
