शहर

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले प्रदूषण का प्रकोप, 28 इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा, कहां की हवा सबसे जहरीली?

Delhi Pollution News Today: दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण ने विकराल रूप ले लिया है। लगातार 5वें दिन हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और औसत AQI 387 तक पहुंच गया।

Image

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले प्रदूषण का प्रकोप, 28 इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा, कहां की हवा सबसे जहरीली?

Delhi Air Quality Index: दीपावली के त्योहार से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शहर में छाए घने स्मॉग के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार 'गंभीर' (Severe) श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसतन AQI बढ़कर 387 दर्ज किया गया, जो गुरुवार सुबह दर्ज किए गए 368 से अधिक है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में बनी हुई है। मौसम और प्रदूषण पूर्वानुमान एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार शाम तक दिल्ली की हवा और अधिक खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी में प्रवेश कर सकती है।

ITO में एयर क्वालिटी बहुत खराब हो चुकी है। वहीं, मंडी हाउस में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 389 दर्ज किया गया।

रोहिणी में हवा सबसे जहरीली, 28 स्टेशनों पर AQI 400 पार

दिल्ली के कुल 59 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 28 स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया है।

सबसे प्रभावित इलाका: सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, रोहिणी (Rohini) 473 के उच्च AQI के साथ दिल्ली का सबसे प्रदूषित क्षेत्र दर्ज किया गया है।

अन्य अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्र:

-पंजाबी बाग (Punjabi Bagh): 464

-आर. के. पुरम (RK Puram): 441

-अलीपुर (Alipur) एवं सोनिया विहार (Sonia Vihar): 435

-ओखला फेज-2 (Okhla Phase 2): 426

-नॉर्थ कैंपस (North Campus): 424

-आईटीओ (ITO): 420

-नजफगढ़ (Najafgarh): 412

-वहीं, अन्य इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां पूसा में AQI 393, चांदनी चौक में 386, आनंद विहार में 350 और लोधी रोड में 306 दर्ज किया गया।

सप्ताह भर में लगातार बढ़ा प्रदूषण का स्तर

इस सप्ताह दिल्ली के औसत AQI में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है:

सोमवार: 324

मंगलवार: 350

बुधवार: 377

गुरुवार: 368

शुक्रवार: 387

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (AQEWS) के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों और शांत हवाओं के कारण शुक्रवार से रविवार के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रहने की आशंका बनी हुई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article