बॉक्स ऑफिस

Ramayana BO Collection Day 1: रणबीर-यश की फिल्म नहीं लगा पाई सेंचुरी, भारत में कमाए इतने करोड़

Ramayana BO Collection Day 1: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने से चूक गई है। आइए इस मूवी ने कितने रुपये कमाए हैं।

Image

यहां देखिए रामायण का पहले का कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

Ramayana BO Collection Day 1: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की नई फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को निर्माताओं ने 5 नवंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज किया। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने 'रामायण' को बड़े परदे पर देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। हैरानी की बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर जिस रिकॉर्ड की मेकर्स ने रामायण से उम्मीद की थी, वो बन नहीं पाया है। यह फिल्म पहले दिन भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब नहीं हो पाई है। तो चलिए देखते हैं इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल)

पहले दिन इतना रहा 'रामायण' का कलेक्शन

टैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में कुल 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। हालांकि यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसके कुल कलेक्शन में बड़ा योगदान रहा। यहां देखिए भाषाओं के हिसाब से 'रामायण' का कलेक्शन...

हिंदी: 47.50 करोड़ रुपये

कन्नड़: 7.25 करोड़ रुपये

तेलुगु: 6 करोड़ रुपये

तमिल: 2.60 करोड़ रुपये

मलयालम: 1.50 करोड़ रुपये

कुल: 64.85 करोड़ रुपये

'रामायण' बनी तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर

'रामायण पार्ट 1' ने अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। फिल्म ने रणबीर कपूर की ही 'एनिमल' और 'दृश्यम 3' के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि यह अभी भी 'जवान' और 'धुरंधर 2' से पीछे रह गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KKW 9: 14 सालों बाद भी करीना-सैफ के बीच बरकरार है रोमांस, पत्नी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात)

रणबीर कपूर बने भगवान राम, यश निभा रहे हैं रावण का किरदार

'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article