बॉलीवुड

'मुझे भी बता दो जवान रहने का राज', अनिल कपूर से Shah Rukh Khan ने मांगा सीक्रेट

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर अनिल कपूर को उनकी जवानी का राज बताने के लिए कहा। अनिल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी, जिसके जवाब में किंग खान ने उनकी फिटनेस का राज पूछा है?

Image

शाहरुख खान का मजाकिया अंदाज (pic credit-twitter)

बॉलीवुड में उम्र बढ़ने के साथ जहां कई सितारों के चेहरे पर इसका असर दिखने लगता है, वहीं अनिल कपूर ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिटनेस और जवानी आज भी लोगों को हैरान करती है। उनकी इस फिटनेस के कायल सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी हैं। हाल ही में शाहरुख ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) से कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ananya Panday की तस्वीरों का बिना इजाजत नहीं होगा इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश)

शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की तारीफ

दरअसल, 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अनिल ने अपने संदेश में शाहरुख के साथ बिताए पुराने पलों, दोस्ती और उनकी शानदार शख्सियत का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इतने सालों बाद भी शाहरुख का अंदाज और उनका मस्ती भरा स्वभाव वैसा ही है। साथ ही उन्होंने जल्द मिलने की बात भी कही। अनिल के इस प्यार भरे मैसेज का जवाब देते हुए शाहरुख ने भी दिल छू लेने वाला कमेंट किया। उन्होंने अनिल को मुंबई में अपने शुरुआती दोस्तों में से एक बताया और उन्हें सबसे 'झकास' इंसान कहा। लेकिन इसके बाद शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मुझे भी बताइए कि उम्र बढ़ने से कैसे रोकते हैं।' शाहरुख का यह कमेंट देखते ही देखते चर्चा में आ गया।

स्टार एक्टर अनिल कपूर के लिए उम्र महज एक नंबर है। उनकी फिटनेस और जोश देखकर ऐसा लगता है मानो वक्त उनके लिए थम गया हो। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक रनिंग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पूरी रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ते नजर आए। अनिल ने बताया कि चार साल बाद उन्होंने पहली बार अपनी दौड़ का ऐसा वीडियो रिकॉर्ड किया है। उनका कहना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने का सफर कभी खत्म नहीं होता, बस उसके तरीके बदलते रहते हैं। फिटनेस को लेकर अनिल का मंत्र भी बेहद आसान है- हर दिन खुद को थोड़ा बेहतर बनाना। उनका मानना है कि रोज की छोटी-छोटी कोशिशें ही आगे चलकर बड़े नतीजों में बदलती हैं। यही सोच शरीर को फिट रखने से लेकर कारोबार में सफलता पाने तक हर जगह काम आती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article