बॉलीवुड

Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल

Aishwarya-Abhishek at Manish Malhotra's Diwali Party: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर की रात शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें ऐश्वर्या-अभिषेक की रॉयल एंट्री पर सभी की नजरें टिक गईं।

Image

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

Aishwarya-Abhishek at Manish Malhotra's Diwali Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब दिवाली का जश्न मानना शुरू हो गया है। हाल ही में सेलेब्स ने निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। इसके बाद अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बीती रात शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें कई सेलेब्स ने अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने खूबसूरत अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। लाल और गोल्डन साड़ी में ऐश्वर्या का रॉयल लुक देखते ही बन रहा था। उनके साथ अभिषेक बच्चन ने शानदार एंट्री के साथ खूब सुर्खियां बटोरीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे भी बता दो जवान रहने का राज', अनिल कपूर से Shah Rukh Khan ने मांगा सीक्रेट)

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रॉयल अंदाज

5 नवंबर को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। हालांकि पार्टी में जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने एंट्री की, सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इस पार्टी में पहुंचीं। इस बार कपल के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन नजर नहीं आईं। दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने पोज दिए और अपनी खूबसूरत मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KKW 9: 14 सालों बाद भी करीना-सैफ के बीच बरकरार है रोमांस, पत्नी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात)

लाल और गोल्डन साड़ी में नजर आईं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिवाली पार्टी के लिए लाल रंग की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी, जिस पर गोल्डन जरी का बॉर्डर बेहद आकर्षक लग रहा था। इस साड़ी में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को क्लासिक रेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया। ऐश्वर्या का यह लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। उनका सादगी भरा ग्लैमरस अंदाज फैन्स के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं है।

अभिषेक बच्चन ने बताया 'कजरा रे' गाने से जुड़ा खास किस्सा

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन साल 2010 में आई फिल्म 'रावण' के बाद वे किसी नई फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। हाल ही में BBC Asian Network के साथ बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ से जुड़ी एक दिलचस्प याद साझा की।

अभिषेक ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उनका जन्मदिन था और सेट पर इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने बताया कि निर्देशक शाद अली ने गाना बजाया और करीब चार घंटे तक सभी ने डांस पार्टी की। अभिषेक के मुताबिक उस दौरान मस्ती करते हुए उनके कई शॉट्स शूट किए गए, जिन्हें बाद में गाने में शामिल किया गया। यही वजह है कि 'कजरा रे' उनके लिए सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक शानदार एक्सपीरियंस भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article