Exclusive Pamala Serena On Not Entering In Bigg Boss 20: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स का धमाल देखने के बाद अब दर्शक उन्हें 'बिग बॉस 20' में भी देखना चाहते हैं। यहां तक कि श्रेया कालरा जैसे कई कंटेस्टेंट्स के नाम 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से भी जुड़ चुके हैं। लेकिन 'लॉकअप 2' के कंटेस्टेंट्स को लेकर खबर थी कि वे चाहकर भी सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। इस मामले पर अब खुद पामेला सेरेना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें शो के ऑफर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगा धमाकेदार ट्विस्ट, 2 टीम में बंटेंगे 16 कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 20' इस दिन होगा शुरू
बता दें कि सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) 6 सितंबर से टीवी की दुनिया पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 20' में इस बार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो शो 'करण-अर्जुन' थीम पर आधारित है। इस थीम के मुताबिक, हर कंटेस्टेंट को एक-एक वरदान मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वे आगे चलकर 'बिग बॉस 20' में कर सकते हैं। शो को लेकर ये भी बताया जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स दो टीम में बंटे होंगे।
