टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: खाने पर छिड़ी फरहाना और गौरव के बीच जंग, मालती ने खोली अमाल मलिक की पोल

Bigg Boss 19 Written Update 3 December, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के बीते दिन के एपिसोड में जहां मीडिया राउंड में गौरव खन्ना भावुक हो गए तो वहीं दूसरी ओर खाना बनाने की ड्यूटी को लेकर उनके और फरहाना भट्ट के बीच तकरार हुई।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 3 December, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, इसके एपिसोड और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में दिखाया गया कि मीडिया राउंड जारी रहा, जिसमें घरवालों ने तीखे सवालों का सामना तो किया ही, साथ ही गौरव खन्ना इस बीच भावुक भी हो गए। वहीं मीडिया राउंड के बाद घर में एक बार फिर से घमासान हो गया। गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच खाना बनाने की ड्यूटी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने मीडिया राउंड को पॉजिटिव लिया, तो वहीं अमाल मलिक ने कहा कि आगे के सवाल और मुश्किल हो सकते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स एक बार फिर से मीडिया के सामने बैठे, जहां सबसे पहले फरहाना भट्ट से उनके 'दो पैसे की औरत' अपशब्द को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में फरहाना भट्ट ने स्वीकार किया कि कई बार उन्होंने गलत चीजें कही हैं। वहीं अमाल मलिक से पूछा गया कि क्या वह और मालती चाहर पहले कभी मिले थे या उनके बीच कुछ था। ऐसे में अमाल मलिक ने बताया कि वे मिले जरूर थे, लेकिन उनके बीच कुछ भी नहीं था। तान्या मित्तल से पूछा गया कि वह जरा-जरा सी बात पर रो पड़ती हैं, लेकिन मीडिया राउंड में इतने तीखे सवालों पर भी उनके आंसू नहीं निकले। तान्या मित्तल ने मीडिया राउंड में बताया कि अपने भाई को देखकर वह इसलिए भावुक हो गई थीं, क्योंकि इससे पहले उनके पास घर से जुड़ी कोई भी याद नहीं थी। 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर से उनके फरहाना भट्ट को लेकर ऑब्सेशन के बारे में पूछा गया, जिसपर एक्ट्रेस ने बताया कि वह नहीं बल्कि फरहाना झगड़े के लिए उनके पीछे आती हैं।

गौरव खन्ना हुए भावुक

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मीडिया ने गौरव खन्ना से सवाल किया कि उन्हें जब पता था कि उनकी पत्नी बच्चे नहीं चाहतीं तो उन्होंने एस्ट्रोलॉजर से ये सवाल क्यों किया? क्या वह शो पर सहानुभूति चाहते थे। इस सवाल का जवाब देते हुए गौरव खन्ना भावुक हो गए तो वहीं अमाल ने भी कहा कि ये सवाल गलत है। गौरव खन्ना ने अपने जवाब में आगे कहा कि वह पिता बनना चाहते हैं। लेकिन अगर उनकी पत्नी बच्चा नहीं चाहतीं तो वह इस चीज से भी राजी हैं, क्योंकि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और उनके हर फैसले में साथ रहेंगे।

प्रणित मोरे की दोस्ती पर उठा सवाल तो मालती ने खोली अमाल की पोल

प्रणित मोरे से पूछा गया कि उन्होंने हमेशा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज को प्राथमिकता बताई, लेकिन उन्हें ही एविक्ट कर दिया। वहीं अगर उन्हें मौका मिलेगा दोबारा तो वह किसे बाहर करना चाहेंगे। ऐसे में प्रणित ने जवाब दिया कि उनकी प्राथमिकता शो के हिसाब से बदलती है। अगर उन्हें मौका मिला तो वह अमाल को गेम से किनारे करना चाहेंगे। मीडिया राउंड के बाद मालती चाहर और अमाल मलिक एक-दूजे से बात करते दिखे। इसी बीच एक्ट्रेस ने याद दिलाया कि कैसे अमाल ने उन्हें 'हाय गॉर्जियस' मैसेज किया था। अमाल मलिक ने न तो इसे स्वीकारा और न ही इससे इंकार किया, लेकिन वह मालती से इस मामले पर नाराज नजर आए।

फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना का हुआ झगड़ा

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में खाने की ड्यूटी को लेकर फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना का झगड़ा हुआ। फरहाना ने गौरव से कुछ सब्जियां बनाने के लिए कहा, लेकिन गौरव ने ये कहकर साफ इंकार कर दिया कि खाना अभी बहुत बचा हुआ है, पहले उसे खत्म किया जाए। ऐसे में फरहाना ने न केवल गौरव खन्ना को घमंडी, बल्कि 'बेकार' भी बताया। दोनों के झगड़े को प्रणित मोरे और अमाल मलिक ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article