Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Episode 84 Written Updates: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार वीकेंड का वॉर एपिसोड में काफी कुछ नया देखने को मिला। सलमान खान की जगह खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने होस्टिंग संभाली और अमाल मलिक (Amaal Mallik), शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) की क्लास लगा दी। रोहित शेट्टी ने एक ही दिन में धमाल मचा दिया। तो चलिए जानते हैं इस बार वीकेंड का वॉर एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ।
रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास
रोहित ने कुनिका सदानंद से पूछा कि वो क्यों जीतेगी, तो कुनिका सदानंद बोली कि वो जेन-जेड के साथ को-एक्जिस्ट कर रही है। वहीं फरहाना बोली कि वो जीतने की हकदार है क्योंकि वो रीयल है और अकेले खेल रही है। रोहित ने मालती की तारीफ की कि कभी-कभी वो सबसे सेंसिबल रहती है और दिल को छूने वाली बातें कहती है। फिर रोहित ने प्रणीत से पूछा कि उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर कौर को क्यों चुना, तो प्रणित मोरे (Pranit More) ने शो में सेंसिबल रहने के पॉइंट्स बताए। रोहित ने अशनूर कौर को गौरव का 'प्यादा' कहा और बोला कि अपना गेम खेलो, थोड़ा डिस्टेंस रखो।
गौरव पर लगे आरोप
रोहित शेट्टी जब गौरव और उसकी कप्तानी की बात कर रहे थे, तभी अमाल बोला कि गौरव भले सुपरस्टार हो लेकिन अपनी पर्सनैलिटी और गुड गाय इमेज का दिखावा करता है। इसपर कुनिका और फरहाना ने कहा कि गौरव नैरेटिव सेट करता है और उसका ग्रुप फॉलो करता है। अमाल और गौरव अपने-अपने पॉइंट्स पर सीरियस बहस में पड़ गए। रोहित ने बाद में प्रणीत और अशनूर को गौरव के साथ क्लोजनेस पर वॉर्निंग दी।
रोहित ने अमाल को बायस इल्जाम पर कही ये बात
रोहित ने पूछा कि अमाल मलिक (Amaal Mallik) और शहबाज ने बिग बॉस टीम को बायस क्यों कहा। बोले कि हर कंटेस्टेंट के फैंस यही कहते हैं और शो को उनकी ओपिनियन से फर्क नहीं पड़ता। ये भी पूछा कि मृदुल ज्यादा पॉपुलर था फिर भी बाहर हो गया, तो टीम ने ऐसा क्यों किया। रोहित बोले, 'अमाल, आप गलत कर रहे हो' फरहाना को भी बोला कि उसकी गंदी लैंग्वेज किसी और को जीतने न दे। रोहित ने पूछा क्या हाउस को लगता है गौरव एक किरदार को निभा रहा है, अमाल ने बोला हां। जैसे ही अमाल कहने लगा कि गौरव इमेज-कॉन्शस है, रोहित बोले कि वो नेपोटिज्म जैसे पर्सनल फाइट में नहीं पड़ना चाहते, जेनुइन ओपिनियन चाहिए। अमाल को बोला कि शो को बार-बार डिसरिस्पेक्ट मत करो।
रोहित ने कुनिका सदानंद को लताड़ा
रोहित शेट्टी अंत में कुनिका सदानंद को मालती को लेस्बियन कहने और उसके सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर बात करने के लिए फटकार लगाई। डायरेक्टर बोले कि सीनियर इंसान के लिए किसी और औरत के बारे में ऐसा बोलना अच्छा नहीं लगता।
