Bigg Boss 19 Voting Trend: छोटे परदे का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन तमाशे और झगड़े देखने को मिलते हैं। जैसा की आपको मालूम है इस शो में हर हफ्ते नॉमिनेशन टास्क होता है जिसमें घरवाले जिस कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर देखना चाहता है उसके खिलाफ वोट करते हैं। अब 19वें सीजन के फिनाले की घड़ी पास आ गई है तो नॉमिनेशन भी अपनी चरम सीमा पर हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट्स के वोटिंग ट्रेंड लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट्स शो से एलिमिनेट हो सकता है।
कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में पिछले हफ्ते एलिमिनेशन नहीं हुआ। ऐसे में मेकर्स का प्लान है कि इस हफ्ते एलिमिनेशन किया जाएगा ताकि फैमली वीक अच्छे से शूट हो जाए। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, मालती चाहर, अशनूर कौर और कुनिका सदानंद का नाम शामिल है। क्योंकि शहबाज बडेशा इस हफ्ते घर के कैप्टेन हैं तो वो नॉमिनेशन से सुरक्षति हैं। इस बीच शो के एक फैन पेज 'BB Insider HQ' ने नॉमिनेशन के वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा जनता का प्यार पहले गौरव खन्ना को मिला तो वहीं फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और प्रणित मोरे भी सेफ हो गए। हालांकि अशनूर और, कुनिका सदानंद और मालती चाहर को कुछ ज्यादा वोट मिलते हुए दिखाई नहीं दे रहे, जो इन कंटेस्टेंट्स के लिए अच्छी खबर बिल्कुल भी नहीं है। अब घर से इस हफ्ते सलमान खान किसे बाहर का रास्ता दिखाएंगे ये वीकेंड का वार में पता चलेगा।

Bigg Boss 19 Voting Trend (1)
शो 'बिग बॉस 19' में फिनाले वीक शुरू हो गया है जिसमें कंटेस्टेंट्स की फैमली घर में कदम रख रही हैं। बीते एपिसोड में अशनूर के पिता और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की घर में एंट्री हुई थी। घरवालों को महीनों बाद देख कंटेस्टेंट्स के आंसू बंद ही नहीं हो रहे। वहीं बताते चलें कि दिसंबर महीने में शो का ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें जनता को उनके 19वें सीजन का विनर मिलेगा।
