टीवी मसाला

Bigg Boss 19 के लिए 'खतरों के खिलाड़ी' के इस विजेता के नाम पर लगी मुहर, अब सलमान खान के शो में दिखाएगा दम

This Khatron Ke Khiladi Winner Confirm For Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं, जिसमें 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता का नाम भी शामिल है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, डीनो जेम्स इंस्टाग्राम

This Khatron Ke Khiladi Winner Confirm For Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों की एक्साइटमेंट अभी से ही सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। शो के लिए मेकर्स ने राजनीति को थीम तो चुना ही है, साथ ही इस बार घर के नियम-कानून भी गेम को दिलचस्प बनाने वाले हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर अश्नूर कौर तक का नाम शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस 19' के लिए एक और स्टार का नाम सामने आ रहा है, जिसने "खतरों के खिलाड़ी' में भी फतह हासिल की थी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को टीवी की दुनिया में हिट बनाने के लिए मेकर्स ढूंढ-ढूंढकर कंटेस्टेंट्स ला रहे हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' के विजेता डीनो जेम्स भी शो में कदम रखने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' के लिए डीनो जेम्स कंफर्म हो चुके हैं। खबरी के ट्वीट के मुताबिक, "खतरों के खिलाड़ी' विजेता डीनो जेम्स 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने के लिए कंफर्म हो चुके हैं।" सलमान खान के शो से उनका नाम जुड़ते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो चुकी है।

कब शुरू होगा 'बिग बॉस 19'

सलमान खान (Salman Khan) का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। खास बात तो यह है कि शो कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी आएगा। बताया जा रहा है कि इस बार एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि टीवी की दुनिया में 'बिग बॉस 19' क्या धमाल मचाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article