टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Exclusive: सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगी अशनूर कौर, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 19 Exclusive: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये रियलिटी शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। मेकर्स इस शो के लिए तमाम लोगों को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के साथ मेकर्स की बातचीत चल रही है। अब अशनूर कौर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Pic Credit- Ashnoor Kaur/Salman Khan (instagram)

Bigg Boss 19 Exclusive: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटडेड हैं। बिग बॉस 19 के लिए कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें से कुछ सितारों को तो शो के लिए कंफर्म भी बताया जा रहा है। अब ये खबर सामने आई है कि शो के लिए टीवी एक्ट्रेस अश्नूर कौर को मेकर्स ने अप्रोच किया है। टीवी एक्ट्रेस अश्नूर कौर ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ दी है।

अश्नूर कौर ने कही ये बात

टेली टॉक इंडिया संग एक्सक्लूसिव बातचीत में अश्नूर कौर ने बताया है कि वो बिग बॉस 19 में नजर आएंगी या नहीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'हो सकता है मैं शो करूं, या न करूं, कुछ कह नहीं सकते। दोनों शोज (बिग बॉस 19 एंड खतरों के खिलाड़ी) की अपनी खासियत है, लेकिन आखिर में ये मायने रखता है कि उस वक्त आपका दिमाग कैसा है, आप फ्री हैं या नहीं, और फैंस क्या देखना चाहते हैं। मैं अभी 50-50 हूं, सोचना पड़ेगा। मेरी मां को शो बहुत पसंद है, लेकिन पापा थोड़ा खिलाफ हैं। तो ये निर्भर करता है। खतरों के खिलाड़ी के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं, मुझे एडवेंचर और स्टंट्स बहुत पसंद हैं, और आपने सेट पर भी ये देखा है। मैं पक्का खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनना चाहूंगा।'

कब शुरू होगा बिग बॉस 19

बताते चलें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19 में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार शो की थीम राजनीति पर आधारित है, जिसमें सत्ता घरवालों के हाथ में होगी। बिग बॉस 19 के लिए पूरव झा, गुरुचरण सिंह, खुशी दुबे, अपूर्वा मुखीजा, अली असगर, धीरज धूपर, हुनर हली जैसे कलाकारों का नाम शो के लिए सामने आ रहा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article