टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव या फरहाना नहीं घरवालों की नजर में ये शख्स बन सकता है विनर, अमाल मलिक को नहीं मिले एक भी वोट

Bigg Boss 19 This Contestant Could Win According To Housemates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के ग्रांड फिनाले में चंद ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स से सवाल किया गया कि उनकी नजर में कौन शो का विजेता बन सकता है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 This Contestant Could Win According To Housemates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले के अब केवल चार दिन ही बाकी रह गए हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर गहमा-गहमी भी जारी है। सलमान खान के शो में यूं तो फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए जी-जान लगा रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर बिग बॉस ने भी घरवालों से सवाल किया कि उनकी नजर में कौन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का विजेता बन सकता है। लेकिन हैरत की बात तो यह रही कि इस टास्क के दौरान अमाल मलिक को एक भी वोट हासिल नहीं हुआ।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को सीजन का आखिरी टास्क दिया। इस टास्क के तहत उनसे पूछा गया कि उनकी नजर में कौन शो का विजेता बन सकता है। हालांकि इस टास्क में किसी भी कंटेस्टेंट को अपना नाम नहीं लेना था। ऐसे में जहां फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया तो वहीं तान्या ने भी फरहाना को शो का विजेता बताया। गौरव खन्ना के मुताबिक, प्रणित मोरे 'बिग बॉस 19' के विनर बन सकते हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रणित मोरे की नजर में भी गौरव खन्ना ट्रॉफी जीत सकते हैं। टास्क में जब बारी अमाल मलिक की आई तो उन्होंने भी कहा कि इस सीजन में प्रणित मोरे जीत दर्ज करने के लायक हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस टास्क से साफ हो गया कि किसी भी फाइनलिस्ट को ये नहीं लगता है कि अमाल मलिक ट्रॉफी जीत सकते हैं। हालांकि असल में कौन ट्रॉफी उठाएगा, इस बात से तो आने वाली 7 दिसंबर को ही पर्दा उठेगा। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में एक बार तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने भी कहा था कि अगर अमाल मलिक शो जीतते हैं तो इससे क्या ही उदाहरण सेट होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article