टीवी मसाला

Bigg Boss 19: 'टिकट टू फिनाले' टास्क में इन कंटेस्टेंट्स को मिली जीत, करारी हार पाकर किनारे हुए तान्या सहित ये सदस्य

Bigg Boss 19 These Two Contestants Wins Ticket To Finale Task: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का फिनाले नजदीक आ रहा है। वहीं शो में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स ने जीत दर्ज की। वहीं तान्या मित्तल और शहबाज बडेशा को इस टास्क में हार हासिल हुई।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 These Two Contestants Wins Ticket To Finale Task: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं शो में अब टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर जीत दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन इस टास्क में जहां दो कंटेस्टेंट्स को जीत मिली तो वहीं दो कंटेस्टेंट्स को हार का मुंह देखना पड़ा। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हुए टिकट टू फिनाले टास्क ने गेम को ही पलटकर रख दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में टिकट टू फिनाले टास्क के तहत गार्डन एरिया में फायर ओशियन सेटअप बनाया गया और इसमें दो लावा रेस ट्रैक बने। टास्क के तहत कंटेस्टेंट्स को अपने प्रतियोगी से तेज रेस करते हुए ट्रैक क्रॉस करना था। टास्क का फॉरमैट ऐसा था कि एक वक्त पर दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतियोगिता होनी थी। वहीं कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दो हेल्पर्स भी होते। लेकिन ये हेल्पर्स बिग बॉस या खुद प्रतियोगी नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स चुनते। उन्हें हेल्पन बनने के लिए 10 मिनट में जूट बैग को घांस या रूई से भरना था। बजर के बाद इसका वजन नापा जाता और जिसका बैग सबसे ज्यादा भारी होता, वो जीत दर्ज कर हेल्पर्स बन सकते थे। खास बात तो यह है कि हेल्पर्स के हाथ में था कि वह अपने साथी कंटेस्टेंट्स को जीत दिलाना चाहते हैं या हार।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में पहला टास्क तान्या मित्तल और अशनूर कौर का हुआ। जहां अशनूर कौर के हेल्पर गौरव खन्ना बने तो वहीं तान्या मित्तल के हेल्पर प्रणित मोरे बने। बताया जा रहा है कि जहां गौरव खन्ना ने जीत दर्ज करने में अशनूर की मदद की तो वहीं प्रणित ने जानबूझकर तान्या को हार का स्वाद दिलाया। दूसरा राउंड प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा के बीच हुआ। प्रणित मोरे के हेल्पर गौरव खन्ना बने तो वहीं शहबाज बडेशा की हेल्पर अशनूर कौर बनीं। लेकिन इस राउंड में प्रणित मोरे ने जीत दर्ज की। तीसरा राउंड गौरव खन्ना और मालती चाहर के बीच हुआ, जिसमें गौरव खन्ना ने जीत दर्ज कर टिकट टू फिनाले की दावेदारी हासिल की। चौथा राउंड फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच हुआ, जिसमें अमाल को मात देकर फरहाना ने जीत दर्ज की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article