Tanya Mittal Crying: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है लेकिन इसमें नजर आ चुकीं तान्या मित्तल सुर्खियों में है। तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेसवूमेन हैं। तान्या की लग्जरी लाइफ हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। अब शो में 15 हफ्ते बिताने के बाद तान्या मित्तल आज अपने घर लौट आईं। तान्या का घर ग्वालियर में है और ऐसे में परिवार ने मिलकर उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान तान्या अपने पिता के गले लग रोती हुई दिखाई दीं।
वीडियो में शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के बाद घर लौटी तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का परिवार ने भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान तान्या मित्तल अपने पिता के गले लग रोती हुई नजर आईं। तान्या कहती हैं, 'मैंने आपका नाम नहीं लिया कहीं भी तो सब मेरा मजाक उड़ाते हैं और आपके बारें में बहुत कुछ बोला।' इस दौरान घरवाले तान्या को चुप कराते हुए नजर आए। वहीं इस दौरान तान्या ने मित्तल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी फैंस को दिखाया ये लिखते हुए कि उन्होंने इन्हे बहुत मिस किया। एक बार फिर तान्या मित्तल इंस्टाग्राम पर अपनी अमीरी का शॉ ऑफ करते हुए नहीं थकीं। फैंस तान्या की वेलकम पार्टी देख काफी खुश हुए तो दूसरी तरफ कई लोगों ने तान्या के इस रोने को नकली बताया। शो 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद तान्या ने सभी कंटेस्टेंट से रिश्ते-नाते रोड दिए हैं। नीलम गिरी को घर में उनकी बेस्ट फ्रेंड थी तान्या ने उनसे भी दोस्ती तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। आखिरी बार तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुई थीं।
शो 'बिग बॉस 19' के दौरान तान्या मित्तल पर इल्जाम लगा कि वो अपने पिता और परिवार की आइडेंटिटी छुपा रही हैं। हालांकि अब अपने इंसताग्रम अकाउंट पर वो वीडियो शेयर कर अपने परिवार मिलवाती हुई नजर आईं। वहीं बता दें शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश प्राइज गौरव खन्ना के हाथ लगी। फिनाले में तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, आमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे बने थे टॉप 5 फाइनलिस्ट।
