टीवी मसाला

शेफाली जरीवाला की बर्थ एनिवर्सी पर पराग त्यागी ने शेयर किया पोस्ट, दिवंगत एक्ट्रेस का दिखाया मन-मौजी अंदाज

Shefali Jariwala Birth Anniversary: आज एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की बर्थ एनिवर्सी है जिसके चलते उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने पोस्ट शेयर किया है। इसी साल शेफाली के देहांत हो गया था, ऐसे में पराग ने दिवंगत एक्ट्रेस का डांस वीडियो शेयर कर डाला जिसे देख सभी इमोशनल हुए।

Image

Image Source: Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Birth Anniversary: बॉलीवुड की 'कांटा लगा गर्ल' से मशहूर शेफाली जरीवाला का इस साल 27 जून 2025 को देहांत हो गया था। शेफाली जरीवाला की मौत से पूरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को झटका लगा था। एक्ट्रेस को घर में ही कार्डियक अरेस्ट आया था और जब तक उन्हे अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी साँसे बंद हो चुकी थीं। शेफाली के जाने से उनके पति पराग त्यागी और परिवार पूरे तरीके से टूट गया था। आज भी फैंस को शेफाली की कमी खलती है। हालांकि आज यानी 15 दिसंबर को शेफाली की बर्थ एनिवर्सी है जिसके चलते पराग त्यागी ने पोस्ट शेयर किया।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की बर्थ एनिवर्सी पर पोस्ट शेयर किया जिसमें दिवंगत एक्ट्रेस अपनी माँ संग नाचती हुई नजर आईं। पराग ने बताया कि शेफाली और उनकी माता श्री का जन्म दिन इत्तिफ़ाक से एक ही दिन आता है। दोनों माँ और बेटी गाने 'जालिमा' पर डांस करती हुई दिखाई दीं। शेफाली का ये मन-मौजी वाला अवतार देख फैंस एक्ट्रेस को याद कर इमोशनल हुए। पराग वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखते हैं, 'लोग बोलते हैं कि एक आदमी की सफलता के पीछे एक महिला होती है, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास 2 महिलाएं हैं परी और मम्मी। दोस्तों कल्पना कीजिए दोनों का जन्मदिन एक ही तारीख है आज 15 दिसंबर। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, उसके बाद भी आखिरी सांस तक तुम्हें प्यार करता हूं।'

पराग के इस कैप्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। बता दें शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 अहमदाबाद में हुआ था। शेफाली सिर्फ 42 साल की थीं जब उन्होंने दम तोड़ दिया। ऐसा कहा गया कि शेफाली गोरा दिखने के लिए इंजेक्शनस लेती है जिसके असर के चलते उनको कार्डियक एरेस्ट आया था। साल 2014 में शेफाली ने पराग त्यागी संग शादी की। वहीं शेफाली सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 में नजर आ चुकी हैं। शेफाली की कमी कभी पूरी नहीं होगी लेकिन उनके फैंस की दुआ है कि वो जहां भी रहे खुश रहे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article