टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में हुई शहबाज बडेशा और प्रणित मोरे की भिड़ंत, जमकर उड़ाया घरवालों का मजाक

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते घर में होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस बार भी मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क को मजेदार बनाते हुए घरवालों को टास्क दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि शो को ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। शो को चटपटा बनाकर मेकर्स ज्यादा से ज्यादा टीआरपी और वॉच आवर्स मिल सके। पिछले हफ्ते घर से नेहल चुड़ासमा एलिमिनेट हुई लेकिन मेकर्स ने उन्हे एक और मौका देते सीक्रेट रूम में भेज दिया। अब हाल ही में मेकर्स ने घर में होने वाला नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर कर दिया जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इस रिपोर्ट में डालिए प्रोमो पर एक नजर।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत होगई है दो टीम से शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) और प्रणित मोरे (Pranit More) कि जो घरवालों पर नजर रख उनका मजाक उड़ाएंगे। रोस्टिंग के जरिए शहबाज गौरव को लेकर तंज करते हैं, 'शुगरकेन को कहते हैं गन्ना, जो चुप रहे वो है गौरव खन्ना।' शहबाज और प्रणित एक एक अपनी टीम के लोगों के साथ रोस्ट करेंगे। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन दिया, ' नॉमिनेशन में बनी इस बार दो टीम, होगी मस्ती और हंसी एकदम एक्सट्रीम।'

प्रोमो देखने में काफी मजेदार लग रह है जनता को। इसी के साथ नॉमिनेशन टास्क को शहबाज बडेशा की टीम जीत लेगी और प्रणित मोरे की पूरी टीम नॉमिनेशन के गड्डे में जा गिरेगी। इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे , मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, और नीलम गिरी नॉमिनेटेड हैं। कहा जा रहा है कि प्रणित मोरे घर से बेघर हो सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article