टीवी मसाला

Bigg Boss 19: एविक्शन के बाद शहनाज गिल ने यूं किया शहबाज का स्वागत, बोलीं- मेरे लिए विनर तुम हो...

Bigg Boss 19 Shehnaaz Gill Tagged Shehbaz Badesha As Winner: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते दिन शहबाज बडेशा का "बिग बॉस 19' से पत्ता कट गया। वहीं अब घर पर शहनाज गिल ने धमाकेदार अंदाज में उनका स्वागत किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- शहनाज गिल इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Shehnaaz Gill Tagged Shehbaz Badesha As Winner: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल और कमाल देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 19' का फिनाले का दिन भी नजदीक आ रहा है, वहीं दूसरी ओर शो को भी अपने टॉप कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही 'बिग बॉस 19' से शहबाज बडेशा का पत्ता कट गया। उनके एविक्शन ने दर्शकों का दिल तो तोड़ा ही, साथ ही अमाल मलिक भी उनके जाने पर फूट-फूटकर रोते नजर आए। वहीं इन सबसे इतर शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) के एविक्शन के बाद उनकी बहन शहनाज गिल ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) के एविक्शन के बाद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें उन्होंने अपने भाई को "विनर' बताया। शहबाज बडेशा को लेकर शहनाज की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने भाई और जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें तीनों जमकर मस्ती करते दिखाई दिये। शहनाज गिल ने तस्वीरों में अपने भाई शहबाज बडेशा पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अच्छा खेला शहबाज, तुम मेरे लिए विनर हो, फिर से स्वागत है।"

शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद नीलम गिरी, बसीर अली और अपने बाकी के दोस्तों के साथ जमकर पार्टी भी की, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन सबसे इतर शहबाज बडेशा के एविक्शन के बाद अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने शहबाज पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "शहबाज आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे। ईश्वर आपको ढेर सारा आशीर्वाद दे।" बता दें कि शहबाज बडेशा से पहले अशनूर कौर भी शो से बाहर हुई थीं। हालांकि उन्हें टास्क में तान्या मित्तल के साथ हिंसक होने के कारण घर से बेघर किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article