टीवी मसाला

'मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा...'- Bigg Boss 19 के 'मोस्ट हेटेड' कंटेस्टेंट बने शहबाज बडेशा! डुबोया बहन शहनाज का नाम

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Become Most Hated Contestant: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा को देखना अब लोगों की बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। जो उम्मीद लोगों को शहबाज के साथ थी, उनपर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। यहां तक कि लोगों ने उन्हें स्वामी ओम से भी बेकार बताया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Become Most Hated Contestant: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अब दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को परेशान करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए शहबाज बडेशा की हालत तो ऐसी हो गई है कि लोगों का उन्हें बर्दाश्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। दर्शकों ने शहबाज बडेशा को 'बिग बॉस 19' का मोस्ट हेटेड कंटेस्टेंट कहना शुरू कर दिया है। यहां तक कि एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी शहबाज बडेशा के प्रति नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के शहबाज बडेशा को देख काम्या पंजाबी ने बीते दिन ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "ये शहबाज बडेशा को क्या हो गया है, वो बहुत अच्छा कर रहा था। वैसे घर का नौकर सबसे ज्यादा मेहनत करता है और ये तथ्य स्वीकारते हैं कि वो सबसे ज्यादा जरूरी भी होता है।" दूसरी ओर मनु पंजाबी ने भी वीडियो शेयर कर शहबाज बडेशा को 'इरीटेटिंग' बताया। उन्होंने कहा, "मुझे कुछ और तो नहीं पता, लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि मैं शहबाज की इतनी इरीटेशन तो बर्दाश्त नहीं कर पाता। घरवालों में हिम्मत है कि वो लोग शहबाज को बर्दाश्त कर रहे हैं। इतना ज्यादा इरीटेटिंग इंसान कोई हो सकता है। कॉमेडियन का भी कोई स्टॉप होता होगा, एक जोकर की भी सीमा होती होगी। मैंने आज कई जगहों पर देखा कि शहबाज अशनूर को कहकर नाच रहा है, कुछ भी करते हुए नाच रहा है। क्यों, क्योंकि वीकेंड का वार पर इनकी तारीफ हो रही है।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) पर तंज कसने वाले यहीं नहीं रुके। 'बिग बॉस 19' के एक यूजर ने आगे लिखा, "बिग बॉस 19' का सबसे ज्यादा हेट किये जाने वाला, नापसंद किये जाने वाला, ओवर कॉन्फिडेंट इंसान। अगर ये ऐसे ही जाता रहा तो ये बिग बॉस का अब तक का सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाला कंटेस्टेंट बन जाएगा। स्वामी ओम और जुबैर से भी बेकार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कितना गिरोगे तुम शहबाज? और गिरना बाकी है या फिर इससे भी ज्यादा की हद है? बॉडी शेमिंग, जातिवादी कमेंट, लोगों और उनके परिवार का मजाक बनाया, ये आखिर है क्या। थोड़ा तो समझदार बनो बुद्धू।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसे कोई पागल खाने भेजो और हमें बख्श दो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article