टीवी मसाला

'तेरी जुबान से साफ करूंगा...'- BB 19 में शहबाज बडेशा ने की हदें पार, प्रणित मोरे ने भी कह दिया 'टॉमी'

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha And Pranit More Cross Limits In Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शहबाज बडेशा और प्रणित मोरे झगड़ते नजर आए। हैरत की बात तो यह है कि दोनों ने झगड़े में हदें पार कर दीं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha And Pranit More Cross Limits In Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' से आवेज दरबार को जाना पड़ा। वहीं इस सप्ताह फिर से कई कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरने वाली है। इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। हैरत की बात तो यह है कि उन्होंने झगड़े में हदें पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां एक तरफ सफाई पर सवाल उठने पर शहबाज बडेशा ने प्रणित मोरे से भद्दी बातें कहीं तो वहीं दूसरी ओर प्रणित ने भी शहबाज को टॉमी कहकर पुकारा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज से पूछती दिखीं कि लंच के बर्तन अभी तक क्यों नहीं धुले हैं। ऐसे में प्रणित ने सवाल किया कि अगर टाइमिंग के हिसाब से ड्यूटी हो रही है तो कांच को अभी तक साफ क्यों नहीं किया गया है। उनकी बात पर शहबाज बडेशा ने कहा, "तेरी जुबान से साफ करना है।" वहीं प्रणित ने भी जवाब में कहा, "तू चाटकर कर ले।" उनकी बात पर शहबाज ने जवाब दिया कि ले जुबान पर सैनेटाइजर डाल और फिर साफ कर। प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा की लड़ाई में अभिषेक बजाज भी कूद पड़े। उन्होंने शहनाज गिल का "त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता' डायलॉग दोहराया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज को बोलता देख शहबाज बडेशा ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। लेकिन उनकी बहस यहीं नहीं रुकी। प्रणित मोरे ने शहबाज को टॉमी कहा, वहीं दूसरी ओर शहबाज भी उन्हें चिढ़ाने में लगे रहे। प्रणित मोरे ने 'टॉमी दूध पी ले', 'टॉमी बिस्किट खा ले' जैसी बातें भी कहीं। 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article