टीवी मसाला

Bigg Boss 19 पर झूठ बोलकर लाइमलाइट बटोरना चाहती हैं प्रियंका जग्गा, इस एक्स कंटेस्टेंट ने खोली पोल

Bigg Boss 10 Manu Punjabi Reaction On Priyanka Jagga Getting Offer: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' का सीजन 19 जल्द ही दस्तक देने वाला है। शो को लेकर प्रियंका जग्गा ने दावा किया कि उन्हें सीजन 10 के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसे में अब मनु पंजाबी ने सच से पर्दा उठाया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार/प्रियंका जग्गा इंस्टाग्राम

Bigg Boss 10 Manu Punjabi Reaction On Priyanka Jagga Getting Offer: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस' का सीजन 19 दस्तक देने वाला है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रीमियर में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई चर्चित सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के शैलेश लोढ़ा से लेकर खुशी दुबे तक शामिल हैं। वहीं 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुकीं प्रियंका जग्गा ने भी दावा किया था कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। ऐसे में अब मनु पंजाबी ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है, और सच का पर्दाफाश करने की कोशिश की है।

प्रियंका जग्गा के 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर किये गए दावे पर इंडिया फोरम ने मनु पंजाबी से जुड़ने की कोशिश की। ऐसे में उन्होंने प्रियंका जग्गा के दावों की पोल खोलते हुए कहा, "पहली बात तो यह कि कलर्स की टीम कभी भी किसी को अनुमति नहीं देती कि वो सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करे। ये ऐसे काम ही नहीं करता है। ये सब हवा में बात है।" मेकर्स ने मनु पंजाबी से भी सवाल किया कि अगर उन्हें मौका मिलता है शो में वापसी का तो क्या वह दोबारा 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगे। इसपर मनु पंजाबी ने जवाब दिया, "क्यों नहीं, बहुत अच्छा शो है बिग बॉस।"

बता दें कि सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की थीम इस बार राजनीति होने वाली है। इस बार सलमान खान के शो की सत्ता कंटेस्टेंट्स के हाथ में होगी। जहां नॉमिनेशन में दर्शकों की भागीदारी होगी तो वहीं एलिमिनेशन में घरवालों की भूमिका भी शामिल होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article