टीवी मसाला

Bigg Boss 20: लव गिल को निशाना बनाकर ट्रोल हुईं काशवी, अब माफी मांगते हुए बोलीं- गलत शब्दों का इस्तेमाल किया

Kaashvi Hiranandani Clarification Amid Trolling: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी को निर्देशन देते हुए काशवी हीरानंदानी ने लव गिल को भी खरी-खोटी सुनाई। लेकिन अब इस मामले पर उन्होंने सफाई दी है।

Image

Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच काशवी ने मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kaashvi Hiranandani Clarification Amid Trolling: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री हुई। काशवी हीरानंदानी ने लव गिल और स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए। उन्होंने स्काउट को दिशा-निर्देशन तो दिया ही, लेकिन लव गिल को भी निशाना बनाया। काशवी ने स्काउट ओपी से लव गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि वो तुम्हें फंसा रही है और तुम फंस रहे हो। काशवी की ये बातें दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आईं। लोगों का कहना है कि अगर इसमें लव गिल की गलती है तो इससे कहीं ज्यादा गलती स्काउट ओपी की है। यहां तक कि काम्या पंजाबी और बंदगी कालरा जैसे सितारों ने भी लव गिल को सपोर्ट किया। वहीं अब ट्रोलिंग के बीच काशवी हीरानंदानी ने सफाई दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने लव गिल को नॉमिनेट कर बढ़ाई दूरी! इन कंटेस्टेंट्स पर भी गिरी गाज

    'बिग बॉस 20' में अपने कहे गए शब्दों के लिए काशवी हीरानंदानी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर सफाई दी। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड ने कहा कि उन्हें एहसास हो रहा है कि लव गिल के लिए उन्होंने बहुत ही असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया है। काशवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरा इरादा स्काउट से बात करना, उनकी गलतियां बताना था जो वो कर रहे हैं और उनके एक्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना था। हालांकि इन सब में, मुझे एहसास हुआ कि दूसरे शख्स के लिए मैंने कई असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घटिया-छोटी सोच', Love Gill के सपोर्ट में उतरीं Kamya Panjabi-बंदगी कालरा, काशवी को लिया आड़े हाथ

    काशवी हीरानंदानी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "'उसे पता है कि वो क्या कर रही है', 'उसकी रणनीति है', जैसी चीजें देखकर मेरी भावनाएं उफान पर थीं, लेकिन मुझे सही से समझना चाहिए था। उन्हें (लव गिल) को कहने की मेरी कोई जगह नहीं है। मैंने जिन लोगों को तकलीफ पहुंचाई है, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।"

    Bigg Boss 20: काशवी ने दी सफाई

    Bigg Boss 20: काशवी ने दी सफाई

    काशवी हीरानंदानी ने आगे लिखा, "भले ही जो चीज मैं महसूस कर रही थी उस वक्त, वो मेरी जगह नहीं थी किसी के इरादों पर और कैरेक्टर पर जजमेंट देना और मैं इससे बेहतर तरीके से बात कर सकती थी। मेरा इरादा कभी भी दूसरी महिला की ओर नफरत को बढ़ावा देना या उसे निशाना बनाना नहीं था। मैं समझती हूं कि मेरे शब्द कैसे थे और मैं इसकी जिम्मेदारी लती हूं।"

    काशवी हीरानंदानी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "'उसे पता है कि वो क्या कर रही है', 'उसकी रणनीति है', जैसी चीजें देखकर मेरी भावनाएं उफान पर थीं, लेकिन मुझे सही से समझना चाहिए था। उन्हें (लव गिल) को कहने की मेरी कोई जगह नहीं है। मैंने जिन लोगों को तकलीफ पहुंचाई है, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article