Bigg Boss 20 Nominated Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर होना पड़ा। इसके अलावा मनीष गोयल पर भी गाज गिरी। सबसे कम वोट मिलने की वजह से मनीष गोयल की एक लाइफलाइन खत्म हो गई। वहीं इस हफ्ते की बात करें तो इस सप्ताह भी "बिग बॉस 20' के कई कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में स्काउट ओपी से लेकर आम्रपाली दुबे तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घटिया-छोटी सोच', Love Gill के सपोर्ट में उतरीं Kamya Panjabi-बंदगी कालरा, काशवी को लिया आड़े हाथ
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के नॉमिनेशन में इस बार व्हील टास्क हुआ। इस टास्क में माही विज ने कुछ कंटेस्टेंट्स को रेड यानी डेंजर जोन में तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स को ग्रीन यानी सुरक्षित जोन में रखा। रेड जोन में माही विज ने अरिश्फा खान, आसिफ खान, मनीष गोयल, आम्रपाली दुबे, लव गिल और कनिका मान को रखा। दूसरी ओर ग्रीन जोन में काजी तौकीर, गुल्लू, यंग डीएसए, स्काउट ओपी (Scout OP) और उदिति सिंह रहे। व्हील नंबर 1 में जहां मनीष ने स्काउट को रेड और आसिफ को ग्रीन जोन में कर दिया। वहीं व्हील 2 में यंग डीएसए ने आम्रपाली दुबे को ग्रीन जोन और गुल्लू को रेड जोन में पहुंचाया। इसके बाद लव गिल ने भी कनिका को रेड जोन में पहुंचा दिया। टास्क में आगे आम्रपाली दुबे ने लव और स्काउट को ग्रीन जोन में पहुंचाया, वहीं काजी और उदिति को डेंजर डोन में डाल दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की GF काशवी ने Love Gill की उड़ाईं धज्जियां, आसिफ-यंग संग नजदीकियां दिलाई याद
'बिग बॉस 20' के नॉमिनेशन टास्क में आगे लव गिल ने आसिफ खान को स्काउट ओपी से स्वैप किया, हालांकि दोनों ग्रीन जोन में ही रहे। व्हील नंबर 3 में उदिति सिंह ने अरिश्फा खान को ग्रीन में पहुंचाकर सुरक्षित किया, वहीं आसिफ खान और स्काउट को रेड जोन में पहुंचा दिया। अंत में अरिश्फा खान ने भी उदिति सिंह को ग्रीन, लव गिल को रेड, मनीष गोयल को ग्रीन और आम्रपाली दुबे को रेड जोन में पहुंचाया। इस टास्क में कुल मिलाकर स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, गुल्लू यानी कुशाल तंवर, आसिफ खान और कनिका मान नॉमिनेट हुए।
खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ओपी ने लव गिल को भी अपना निशाना बनाया। काशवी से मिले निर्देशन के बाद स्काउट ओपी ने बड़ा फैसला लिया। दूसरी तरफ यंग डीएसए और काजी तौकीर में फिर से जमकर बहस हुई।
