बॉक्स ऑफिस

Ramayana Advance Booking: Ranbir Kapoor-Yash ने कमाए 20 करोड़, ग्लोबली बजा डंका

रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग लगातार जारी है। इनसाइडर्स की मानें तो रामायण ने अब तक ग्लोबली 20 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Image

Ramayana Advance Booking: Ranbir Kapoor-Yash ने कमाए 20 करोड़, ग्लोबली बजा डंका

भारतीय सिनेमा के एनिमल उर्फ रणबीर कपूर और रॉकी भाई उर्फ यश की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में है। मेगा बजट में बनी रामायण 2026 की बिगेस्ट मूवी है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश के साथ-साथ साउथ अदाकारा साई पल्लवी भी अहम रोल में दिखाई देंगी। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण ने 26 अक्तूबर तक 2.25 लाख टिकिट बेच डाले हैं। ग्लोबली इस फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है, जिस कारण इसके टिकिट लगातार धड़ल्ले से बिक रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "हमने कड़ी मेहनत...", Ramayana के म्यूजिक की आलोचना पर AR Rahman ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

Ramayana ने एडवांस बुकिंग से कमा डाले 20 करोड़ रुपये

ट्रेड पंडितों की मानें तो ग्लोबली 2.25 लाख टिकिट बेचने वाली रणबीर कपूक, यश और साई पल्लवी की रामायण ने अब तक अपने खाते में 20 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म को लेकर जो डाटा सामने आया है, उसके अनुसार मूवी की इस कमाई में प्रीपेड प्रिव्यूज द्वारा की गई कमाई भी शामिल है। देश और दुनिया में रामायण को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिस कारण समय रहते दर्शक इसके टिकिट खरीद रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ahaan Pandey की Beparwah का 1st Poster OUT, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

भारत में थोड़ी देर से शुरू हुई थी Ramayana की एडवांस बुकिंग

फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग भारत में तय समय से थोड़ी देर में शुरू हुई थी। इसकी वजह डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स के बीच हुई तनातनी थी। बताया गया था कि इन दोनों के बीच फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग को लेकर आम सहमति नहीं बन पायी थी, जिस कारण फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में थोड़ी देर से शुरू हुई। अगर भारत में भी रामायण की एडवांस बुकिंग सही वक्त पर शुरू हो जाती तो ये आंकड़ा 30 करोड़ के पार होता।

दुनिया को भारत का कल्चर दिखाएगी Ramayana

फिल्म रामायण के मेकर्स का कहना है कि उनकी मूवी दुनिया को भारत का कल्चर दिखाएगी और उन्हें समझाएगी कि भारतीय कहानियां हॉलीवुड की स्टोरीज से कम नहीं हैं। जहां हॉलीवुड काल्पनिक कहानियों को बड़े पर्दे पर लाता है, वहीं भारत के फिल्मकार उनके इतिहास को पेश करके उनका सामना करेंगे। फिल्म रामायण में दर्शकों को जबरदस्त वीएफएक्स वर्क देखने को मिलेगा, जिसके लिए मेकर्स ने हॉलीवुड की टीम हायर की थी। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को रामायण का इंतजार है, जो इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article