टीवी मसाला

Bigg Boss Bangla 3: कैमरे पर इंटीमेट हुए कंटेस्टेंट्स, सरेआम पार की हदें; सौरव गांगुली ने लगाई फटकार

Bigg Boss Bangla 3 Sourav ganguly Slams Contestants: 'बिग बॉस बांगला 3' में सौरव गांगुली ने कंटेस्टेंट्स की बढ़ती नजदीकियों और इंटीमेट सीन्स पर फटकार लगाई है। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को आखिरी चेतावनी दी कि ये फैमिली शो है।

Image

Bigg Boss Bangla 3: राजवीर डे और नंदिनी दत्ता को सौरव गांगुली ने लगाई फटकार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss Bangla 3 Sourav ganguly Slams Contestants: 'बिग बॉस बांगला 3' हाल ही में सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स नंदिनी दत्ता और राजवीर डे की नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि दोनों कंटेस्टेंट्स ने कैमरे पर हदें पार कर दी हैं। कभी उन्हें एक-दूजे को गले लगाते हुए तो कभी किस करते हुए देखा जाता है। इस बात पर दर्शकों ने तो नाराजगी जाहिर की ही थी। वहीं अब 'बिग बॉस बांगला' के होस्ट सौरव गांगुली ने भी नंदिनी दत्ता और राजवीर डे को फटकार लगाई है। सौरव गांगुली ने दोनों को आखिरी चेतावनी देते हुए बताया कि ये फैमिली शो है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने लव गिल को नॉमिनेट कर बढ़ाई दूरी! इन कंटेस्टेंट्स पर भी गिरी गाज

    'बिग बॉस बांगला 3' का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौरव गांगुली ने बंगाली भाषा में दोनों को फटकारते हुए कहा, "मैं राजवीर और नंदिनी को आखिरी चेतावनी दे रहा हूं। ये पारिवारिक शो है। जिस तरह से आप दोनों बर्ताव कर रहे हैं, मुझे और बिग बॉस को आपको चेतावनी देनी पड़ी है और कहना पड़ा कि आप दोनों इस शो के हकदार बिल्कुल नहीं हैं। आप दोनों का रिश्ता था, रोमांस था और बॉन्डिंग थी, लेकिन आप लोग हर सीमाएं पार कर रहे हैं।" 'बिग बॉस बांगला 3' के राजवीर डे और नंदिनी दत्ता की इस क्लिप को कई दर्शकों ने स्काउट ओपी और लव गिल की क्लिप से भी तुलना की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल को निशाना बनाकर ट्रोल हुईं काशवी, अब माफी मांगते हुए बोलीं- गलत शब्दों का इस्तेमाल किया

    बता दें कि 'बिग बॉस 20' में भी रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल को लताड़ लगाई थी। उन्होंने दोनों को बताया था कि आप भले ही एक-दूजे को भाई-बहन कह रहे हैं, लेकिन बाहर ये सब बहुत गलत दिख रहा है। यहां तक कि स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी शो में आकर उन्हें दिशा-निर्देशन दिया था।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article