टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'घटिया-छोटी सोच', Love Gill के सपोर्ट में उतरीं Kamya Panjabi-बंदगी कालरा, काशवी को लिया आड़े हाथ

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर लव गिल को खरी खोटी सुनाई। अब लव को बिग बॉस की दो एक्स कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट मिला है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार में लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) के रिश्ते पर बात हुई, तो सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया। शो में स्काउट और लव एक दूसरे को भाई बहन कहते हैं, लेकिन दोनों की नजदीकियों पर हर किसी ने सवाल उठाए हैं। वीकेंड का वार में पहले रोहित शेट्टी ने इस पर बात की और फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर लव को खरी खोटी सुनाई। काशवी ने ज्यादातर गलतियां लव की गिना दीं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। लोग लव गिल के सपोर्ट में आए हैं। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स काम्या पंजाबी और बंदगी कालरा का रिएक्शन आया है और दोनों ने लव गिल का सपोर्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की GF काशवी ने Love Gill की उड़ाईं धज्जियां, आसिफ-यंग संग नजदीकियां दिलाई याद

    काशवी-स्काउट पर भड़कीं काम्या पंजाबी

    काम्या पंजाबी लगातार लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर सवाल उठा रही थीं, लेकिन अब जैसे ही स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का गुस्सा लव गिल पर फूटा, तो काम्या ने लव गिल का सपोर्ट किया। काम्या ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अगर रिश्ता सच्चा होता, तो वह सीमाएं तय करता, न कि रिश्ते पूरी तरह खत्म कर देता। अपने पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर मैनिपुलेशन का आरोप लगाना बहुत ही घटिया और छोटी सोच है। अपने आदमी को बचाने के लिए किसी दूसरी औरत को नीचा दिखाना बंद करें। उसे जिम्मेदार ठहराएं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वीकेंड का वार के बाद टूटीं Love Gill, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, फूटा Scout OP पर गुस्सा

      बंदगी कालरा ने लगाई काशवी की क्लास

      इस मामले में बंदगी कालरा का भी रिएक्शन आया है। बंदगी ने काशवी से सिंपथी दिखाई है, लेकिन लव गिल को पूरी तरह गलत बताने पर काशवी की क्लास लगाई है। वह रोहित शेट्टी पर भी भड़की हैं। बंदगी ने इस मौके पर सवाल उठाया है कि जब भी समाज में कुछ होता है तो सिर्फ औरतों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं। बंदगी ने कहा, 'स्काउट की गर्लफ्रेंड आती हैं और लव गिल पर कैरेक्टर पर सवाल उठाती है। स्काउट को कुछ नही कहती हैं।'

      बंदगी ने उठाया सवाल

      बंदगी ने काशवी से सवाल किया कि क्या स्काउट दूध पीता हुआ बच्चा है कि लव उसे फंसा लेगी और वह फंस जाएगा। क्या वह नर्सरी में है। इस मौके पर बंदगी ने ये भी बताया कि कैसे स्काउट लव के करीब आता है। बंदगी ने आरोप लगाया कि इस शो और कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से लव गिल की जिंदगी, करियर, परिवार और छवि को काफी नुकसान हुआ है। आखिर में उन्होंने मेकर्स पर भी आरोप लगाया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article