एजुकेशन

UGC NET के लिए अब तक 5.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, इतने अभ्यर्थियों का शुल्क भुगतान बाकी, एनटी ने ट्वीट कर दी जानकारी

UGC NET Registration 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा के लिए अब तक कुल 5,50,048 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। इस बात की जानकारी एनटीए ने ट्वीट कर दी है।

Image

UGC NET Registration 2026: यूजीसी नेट मेन्स दिसंबर परीक्षा के लिए अब तक कुल 5,50,048 अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

UGC NET Registration 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा के लिए आवेदन का विंडो 9 अक्टूबर 2026 को ओपन कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

बता दें 25 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 5.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि, इनमें से सभी उम्मीदवारों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या उनका आवेदन अधूरा है, वे समय रहते सभी जरूरी चरण पूरे कर लें।

5.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए कुल 5,50,048 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। वहीं 1,36,993 अभ्यर्थियों का फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना बाकी है। इसके अलावा 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन आवेदन शुल्क का भुगतान अभी बाकी है।

UGC NET Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA UGC NET December Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अधूरा है, वे सभी लंबित चरण पूरे करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article