Bigg Boss 19 Deepika Padukone This Ex Boyfriend To Enter In Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' अभी से ही लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा चुका है। शो के टेलीकास्ट होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं इसे रोचक बनाने के लिए मेकर्स अभी से ही जमकर प्लानिंग-प्लॉटिंग कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए कई नामी सितारों को भी अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और शख्स का नाम जुड़ा है, जिसका नाता बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए मेकर्स लगातार ऐसे सितारों को अप्रोच कर रहे हैं, जो शो की टीआरपी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं अब खबर आई है कि सलमान खान के विवादित शो के लिए मशहूर मॉडल व एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim)को अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुजम्मिल इब्राहिम को 'बिग बॉस 19' का ऑफर मिला है, साथ ही उनके और मेकर्स के बीच बातचीत भी जारी है। हालांकि इस मामले पर कुछ भी आधिकारिक रूप से कहना अभी मुश्किल है।
मुजम्मिल इब्राहिम ने किया था दीपिका पादुकोण को डेट
बता दें कि मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) ने दावा किया था कि उन्होंने बॉलीवुड डीवा यानी दीपिका पादुकोण को करीब 2 साल तक डेट किया था। मुजम्मिल का कहना था कि दीपिका ने ही रिश्ते के लिए पहला कदम बढ़ाया था, लेकिन ब्रेकअप करने वाले खुद मुजम्मिल इब्राहिम थे। एक्टर का ये भी कहना है कि ब्रेकअप के बाद वे एक-दूजे के दोस्त रहे, हालांकि अब उनके बीच कोई बातचीत नहीं है। मुजम्मिल इब्राहिम ने 'परदेसिया' सॉन्ग से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
