टीवी मसाला

Bigg Boss 19: 'बैकफुट पर खेलते हैं...'- प्रणित ने गौरव खन्ना पर कसा तंज, सलमान खान बोले- सलाम है इन्हें...

Bigg Boss 19 Pranit More Salms Gaurav Khanna: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' को गौरव खन्ना के रूप में अपना पहला फाइनलिस्ट मिला। लेकिन सलमान खान के सामने प्रणित मोरे ने उनकी गेम पर तंज कसा है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Pranit More Salms Gaurav Khanna: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स की गेम और गहरी होती जा रही है। 'बिग बॉस 19' को उनका पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है, जो कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना हैं। हालांकि उनके को-कंटेस्टेंट्स फिनाले के नजदीक आकर भी गौरव खन्ना की गेम पर सवाल उठा रहे हैं। यहां तक कि उनके दोस्त प्रणित मोरे ने भी सलमान खान के सामने गौरव खन्ना पर आरोप लगाया कि वह बैकफुट पर खेलते हैं। लेकिन उनकी इस बात पर सलमान खान ने जबरदस्त जवाब दिया। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में गौरव खन्ना को लेकर सलमान खान ने बाकी कंटेस्टेंट्स से सवाल किया कि अभी भी किस-किसको लगता है कि चौदह सप्ताह में भी गौरव खन्ना नहीं खुले हैं। ऐसे में तान्या मित्तल जवाब देती हैं कि उनकी डुअल पर्सनालिटी है। वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट कहती हैं कि गौरव खन्ना सबके साथ अच्छा बनाकर चलते हैं। अमाल मलिक ने गौरव पर तंज कसते हुए कहा, "शुरुआत में कहीं न कहीं इनकी डुअल पर्सनालिटी दिखी है।" वहीं उनके दोस्त प्रणित मोरे ने कहा कि मुझे लगता है कि जीके अभी भी बैकफुट पर खेलते हैं।

लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने गौरव खन्ना की गेम पर कहा, "मुझे लगता है कि ये अभी तक ऐसे आए हैं तो शायद ये इनकी पर्सनालिटी है। अगर ये इनकी पर्सनालिटी है तो मैं दाद देना चाहूंगा। लेकिन अगर यही इनका गेम है तो मेरी तरफ से सलाम है गौरव खन्ना को।" बता दें कि गौरव खन्ना के फाइनलिस्ट बनने के बाद उनके अपने ही दोस्त प्रणित मोरे और अशनूर कौर ने उनका मजाक बनाया, जिसे लेकर एक्टर के फैंस ने खूब नाराजगी जाहिर की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article