टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक से फ्लर्ट करने वाली नीलम गिरी असल जिंदगी में हैं शादीशुदा? वायरल फोटो देख उड़े होश

Bigg Boss 19 Neelam Giri Viral Photo Makes Fans Shocked: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली नीलम गिरी की हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। लेकिन माना जा रहा है कि नीलम गिरी अपने पति से अलग हो चुकी हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- नीलम गिरी इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Neelam Giri Viral Photo Makes Fans Shocked: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' का हर कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से सुर्खियों में ही बना रहता है। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। "बिग बॉस 19' की नीलम गिरी चर्चा में आ गई हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वह अपनी गेम नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आई हैं। दरअसल, नीलम गिरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि नीलम गिरी (Neelam Giri) पहले से ही शादीशुदा हैं। लेकिन अब वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं। नीलम गिरी से जुड़ी फोटो ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है।

नीलम गिरी (Neelam Giri) इन दिनों 'बिग बॉस 19' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें कई बार अमाल मलिक से मजाक-मजाक में फ्लर्ट करते हुए भी देखा जा चुका है। वहीं तान्या मित्तल संग बातचीत के दौरान भी नीलम गिरी ने अपने होने वाले पति के सिलसिले में बात करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा हमसफर चाहिए, जो उनकी इज्जत करे। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नीलम गिरी एक शख्स के साथ नजर आईं। दोनों के गले में वरमाला थी। बताया जा रहा है कि वह नीलम गिरी के पति उपेंद्र गिरी हैं। हालांकि इन तस्वीरों और वीडियो की क्या सच्चाई है, इससे पर्दा नीलम गिरी ही उठा सकती हैं।

अपने पति से अलग हो चुकी हैं नीलम गिरी?

बता दें कि नीलम गिरी (Neelam Giri) को 'बिग बॉस 19' की शुरुआत में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल से शादी के सिलसिले में बात करते देखा गया था। दरअसल, कुनिका सदानंद ने नीलम गिरी से पूछा था कि तुम्हारी शादी की क्या कहानी है? अभी है या नहीं? इसपर तान्या मित्तल ने जवाब दिया था कि इसने (नीलम गिरी) कहा है कि जिस दिन तैयार होगी, उस दिन बताएगी। लेकिन नीलम गिरी ने बातों के बीच हंसते हुए कहा था, "खत्म ही समझिए। खत्म ही है। एक इंसान को मौका देते-देते थिथर हो गए हैं। क्या ही बोलें, मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं। जो स्वाभिमानी नहीं है, मेरे बस की बात नहीं है उनके साथ रहना, वही कहानी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article