टीवी मसाला

'फरहाना है टॉक्सिक, अमाल दोगला...' BB 19 मृदुल तिवारी का फूटा गुस्सा, एलिमिनेट होते ही निकाली भड़ास - Exclusive

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी दुनिया का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से मिड इविक्शन के चलते मृदुल तिवारी बेघर हो गए। ऐसे में शो से बाहर आते ही मृदुल ने फरहाना भट्ट और अमाल मलिक पर भड़ास निकाली। मृदुल ने फरहाना को टॉक्सिक तो अमाल को दोगला बताया।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Exclusive: शो 'बिग बॉस' इन दिनों 19वें सीजन के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। सलमान खान के शो का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तभी टीआरपी लिस्ट में इसे अच्छी रेटिंग मिल रही है। बीते कुछ दिनों से शो के लिए लोगों के मन में प्यार अब गुस्से में बदल गया है। जी हाँ, अभिषेक बजाज के बाद मृदुल तिवारी बेघर हुए तो जनता मेकर्स से इस कदर रूठी की अब शो को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब हाल ही में मृदुल ने जूम टीवी को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें यूट्यूबर का गुस्सा अमाल मलिक और फरहाना भट्ट पर निकला।

जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) एक्स कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) ने कहा, 'फरहाना भट्ट मुझे टॉक्सिक लगी क्यूंकी वो अपनी मर्जी से काम करती थी। उसकी सुबह लड़ाई और खत्म भी झगड़ों से होती थी। मुझे कैमरे के आगे कम दिखना पसंद है लेकिन फरहाना का एक पैटर्न है सबसे से झगड़ा करने का। जब भी आप घर में लड़ाई या कोई भी गॉसिप करते हो तो कैमरा अपने आप आपकी तरफ घूम जाता है। ऐसे में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) कोई नेक इरादों के साथ कुछ नहीं करती।' शो 'बिग बॉस 19' में मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी के दौरान फरहाना भट्ट ने जमकर हंगामा किया था। सिर्फ यही नहीं फरहाना और कुनिका सदानंद की वजह से मृदुल तिवारी खूब रोए थे।

इस बातचीत के दौरान मृदुल का गुस्सा अमाल मलिक (Amaal Mallik) पर निकला और उन्हे दोगला का टैग दे डाला। मृदुल ने कहा कि जब पहले दिन घर में ड्यूटीज बनी तो मैंने और अमाल ने मिलकर सारे टास्क एक साथ किए थे। इस दौरान हम दोनों के बीच अच्छी बान्डिंग बन गई थी लेकिन ये दोस्ती एक तरफा थी मेरे तरफ से। अमाल को मैंने दोस्त माना और कभी नॉमिनेट नहीं किया। लेकिन जैसे ही मौका मिला अमाल ने मुझे नॉमिनेट कर डाला। मेरे मन में था कि जब अमाल ने भाई माना तो मुझे भी रिश्ता वैसा रखना चाहिए। हालांकि अमाल मलिक दोगला निकला।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article