टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Exclusive: मृदुल तिवारी ने दिया इस कंटेस्टेंट को 'छुपा रुस्तम' का टैग, कहा, 'मैं पूछता रह गया पूरे सीजन...'

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से हाल ही में मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) बेघर हो गए। शो से आउट होने के बाद मृदुल ने जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान अपने और गौरव खन्ना के अटूट बॉन्ड को लेकर बातचीत की।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Exclusive: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब आलोचनाओं का सामना कर रहा है। शो में बैक टू बैक हुए अनफ़ेयर इविक्शन से जनता मेकर्स से खफा है। पहले अभिषेक बजाज और अब हाल ही में मृदुल तिवारी के एलिमिनेशन से जनता शॉक में है। सोशल मीडिया पर दर्शक मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रही है। यूट्यूबर मृदुल तिवारी के मिलियन फैंस ने तो इंटरनेट पर 'we want mridul back' की मुहिम भी चला दी। इस बीच बीच मृदुल ने घर से बेघर होते ही जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। मृदुल से उस कंटेस्टेंट का नाम पूछा गया जो उनके हिसाब से 'छुपा रुस्तम' है।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट रह चुके मृदुल तिवारी 'छुपा रुस्तम' का टैग गौरव खन्ना को देते हैं। कारण बताते हुए मृदुल ने कहा, 'पूरे सीजन में पूछता रह गया कि भाई कुछ तो कहानी बता दो अपनी। कुछ तो बता दो, क्या गौरव खन्ना के 44 साल जीवन में एक कहानी नहीं है? मुझे जीके भाई ने कहा कि भाई, कोई कहानी नहीं, 18 घंटे काम करता हूं, बस मेरी शादी उस दिन हो गई थी। फिर मैंने कहा कि बस ये कहानो है तुम्हारी, वाह ठीक है भाई घुमा रहे हो बातें नहीं बता रहे मुझे। मैं जीके को स्मार्ट खिलाड़ी, एक सच्चा इंसान, एक गेमर और सबसे बढ़कर, मेरा भाई टैग देना चाहूँगा। हालांकि सबसे अच्छा मेरा दोस्त और भाई गौरव खन्ना ही रहे। मेरी और उनकी बान्डिंग काफी अच्छी थी। घर में हम दोनों ने खूब मजे कीये हैं। हमे किसी की जरूरी नहीं है। अगर कोई घर में ना भी हो तो एक दूजे की कंपनी काफी थी।'

जब शो 'बिग बॉस 19' से मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) घर से बेघर हुए थे तो गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। सिर्फ यही नहीं मृदुल के जाने से गौरव खन्ना फूट-फूट कर रोए। इंटरनेट पर और खुद मृदुल भी इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनका एलिमिनेशन पहले से प्लान था ये मेकर्स की एक साजिश थी। बता दें घर में लाइव ऑडियंस दाखिल हुई थी जिन्होंने मृदुल को सिर्फ चार वोटस दिए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article