टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले से कुछ दिन पहले बेघर हुईं मालती चाहर, मेकर्स को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिनाले से कुछ दिन पहले ही मालती चाहर घर से बेघर हो चुकीं हैं। मालती के इस शाकींग एलिमिनेशन से जनता मेकर्स से नाराज है। टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Eviction: टीवी दुनिया का नंबर 1 रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों अपने फिनाले वीक को लेकर सुर्खियों में है। आज से तीन दिन बाद जनता को 19वें सीजन का विनर मिल जाएगा। बीते 15 हफ्तों में 'बिग बॉस 19' के घर में कई उतार चढ़ाव आए कई कंटेस्टेंट की एंट्री तो कई एलिमिनेट होकर अपने घर गए। किस कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा होगा ये जल्द ही मालूम पड़ जाएगा। वहीं इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक और कंटेस्टेंट्स मिड वीक एविक्शन के चलते बेघर हो गया है।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फिनाले की घड़ी से कुछ देर पहले मालती चाहर (Malti Chahar) बेघर हो गई हैं। घर के गार्डन एरिया में एक्सप्लोसिव टास्क हुआ जिसमें जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा उसकी तस्वीर में लाल आग जल जाएगी। मालती चाहर शॉकिंग तरीके से बाहर हो गईं और इसके साथ घरवाले चुप हो गए। घरवालों से विदा लेकर मालती चाहर मुख्य द्वारा से बाहर आ गईं। हालांकि कई दर्शकों को पहले से मालूम था कि मालती ही एविक्ट होंगी। सोशल मीडिया पर मालती के फैंस उनके एलिमिनेशन से उदास तो हैं ही साथ ही मेकर्स को पक्षपात कर टैग भी दिया। एक यूजर ने X पोस्ट करते हुए लिखा, 'मालती ने अमाल मलिक से ज्यादा शो को कंटेन्ट दिया।'

वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'बहुत बढ़िया मिस चाहर। आप एक कंटेस्टेंट के तौर पर बहुत अच्छी थीं, काश आप शुरू से ही जुड़ जातीं, लेकिन वैसे भी आपकी एनर्जी और प्रेजेंस बहुत अच्छी लगी। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह स्क्रिप्टेड शो हर तरह से फेल हो गया।' ऐसे तमाम लोगों ने मालती पर प्यार बरसाया। बता दें मालती चहर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन घर में आई थीं। अब शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं जिसमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट का नाम शामिल है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में कौन ट्रॉफी जीतकर अपने घर ले जाएगा देखना दिलचस्प होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article