टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने उगला गौरव खन्ना के लिए जहर, एलिमिनेट होते खोल डाली अनुपमा एक्टर की पोल

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बीते हफ्ते अशनूर कौर इविक्ट हो गई थीं। अब शो से बाहर आकार अशनूर कौर ने गौरव खन्ना के खिलाफ बहुत कुछ कहा कि कैसे अनुपमा एक्टर एक डबल फेस्ड इंसान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का गेम जितना आगे बढ़ रहा है, उतनी ही चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। ग्रैंड फिनाले के नजदीक ये शो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में ताज़ा एलिमिनेशन के बाद अशनूर कौर ने घर से बाहर आते ही अनुपमा फेम गौरव खन्ना पर जमकर निशाना साधा है। अशनूर के खुलासों ने न सिर्फ दर्शकों को हैरान कर दिया, बल्कि इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है। गौरव जो अशनूर कौर के अच्छे दोस्त थे आज उनकी गुड बुक्स से बाहर हो चुके हैं लेकिन ऐसा क्यों जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

टेली मसाला से बात करते हुए अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) कहती हैं, 'मेरे हिसाब से गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बहुत सेफ और चतुराई से गेम खेलते हैं। हाल ही में जब हमारा टिकट टू फिनाले टास्क हो रहा था तो हमने फैसला लिया था की किसी एक जो जिताएंगे। हाँ गौरव खन्ना कभी किसी की भी बैड बुक्स में आना नहीं चाहते। साथ देने के बजाए गौरव खन्ना हमारी गलतियाँ गिनाने लगे। उन्होंने मुझ से कहा कि तान्या को मैंने जानबूझकर मारा है लेकिन ये सच नहीं था और ना ही इसे अपनाया। मुझे आग उन्होंने बोला होता उस समय की तान्या मित्तल को चोट लगी यही तो मैं उसी समय माफी मांगती। घर से निकलने के बाद मैंने कई वीडियो देखे जिसमें गौरव खन्ना ने कई कमेन्ट कई मुझे लेकर तो हाँ मैं उनसे काफी खफा हूँ। मुझे बुरा लगा।' सिर्फ अशनूर नहीं प्रणित मोरे , अभिषेक बजाज और तमाम लोग गौरव खन्ना के प्रति ऐसे बयान दे चुके हैं।

बीते वीकेंड का वार में खुद सलमान खान ने गौरव खन्ना के गेम की तारीफ की थी। सिर्फ यही नहीं सलमान ने ऐलान किया था कि वो जल्द ही गौरव खन्ना संग काम जरूर करेंगे। रही बात अशनूर कि तो उन्हे तान्या मित्तल को मारने के चलते बाहर कर दिया गया था। अब घर में कुल 6 कंटेस्टेंट मौजूद हैं और जल्द ही मिड वीक एलिमिनेशन होगा। बता दें शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article