टीवी मसाला

Bigg Boss 19: माँ कुनिका के अलावा इस कंटेस्टेंट को अयान लाल ने बताया विनर, नाम जान लगेगा 440 वॉल्ट का झटका

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद अयान लाल का एक बयान वायरल हो रहा है। घर में एक दिन बिताकर आए अयान लाल ने बताया कि उनके मुताबिक कौन 19वें सीजन का विनर बन सकता है लेकिन उन्होंने कुनिका नहीं बल्कि किसी और कंटेस्टेंट का नाम लिया।

Image

Image Source: Ayaan Lall Instagram

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले वीक की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सभी के मन में बस एक यही सवाल है कि इस 19वें सीजन की ट्रॉफी कौन अपने साथ घर ले जाएगा। वहीं इसी हफ्ते फैमली वीक के तहत कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल घर में गए थे। अब घर में एक दिन बिताने के बाद अयान से पूछा गया कि माँ कुनिका के अलावा कौन 'बिग बॉस 19' का विनर बनने के लायक है तो उनका नाम बताएं।

मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में एक्टर अयान लाल (Ayaan lall) से सवाल पूछा गया कि उन्हे माँ कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के अलावा कौन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का विनर लगता है। जवाब में अयान कहते हैं, 'पहले ही बोल दूं। मेरे लिए तो मम्मी विनर हैं लेकिन आपने कहा है कि मम्मी नहीं। ऐसे में इस शर्त के अनुसार अपनी माँ को ना चूज कर तो मुझे लगता है गौरव खन्ना भाई। अगर टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात करूं तो गौरव भाई, अमाल भाई, फरहाना, तान्या और अशनूर हो सकते हैं, अगर माँ नहीं होतीं। अगर माँ होतीं, तो जाहिर है, मैं माँ को रखता। माँ न हों तो टॉप 3 में अमाल भाई, फरहाना, गौरव भाई जा सकते हैं। वहीं मुझे लगता है कि अगर मेरी मां नहीं होंगी तो जीके भाई (गौरव खन्ना) कहीं न कहीं यह सीजन जीत जाएंगे।' अयान की ये बात सुन कई फैंस ने सहमति जताई है। तमाम टीवी सेलेब्स और दर्शकों का मानना है कि इस सीजन की ट्रॉफी गौरव खन्ना अपने नाम करने का दम रखते हैं। शो के शुरुआत से ही लोगों ने गौरव खन्ना को गेम का छुपा रुस्तम कंटेस्टेंट बताया और वैसा ही हुआ।

वहीं बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के साथ-साथ अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, मालती चाहर, कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल नॉमिनेटेड हैं। घर से इस हफ्ते किसका टिकेट कटेगा ये देखना दिलचस्प होने वाला है। शो का ग्रैंड फिनाले रुमर्स के मुताबिक 7 दिसंबर बताया जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article