टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा के पिता ने गौरव खन्ना को दिया 'शातिर' का टैग, कहा, '20 साल से एक्टिंग...'

Bigg Boss 19 News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आज शहबाज बडेशा के पिता कदम रखेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर शो की लाइव फीड टेलिकास्ट से एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें शहबाज के पिता संतोष गौरव खन्ना को 'शातिर' बोलते हुए नजर आए।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन सुर्खियों में रहता है। अभी हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर में शहबाज बडेशा के पिता ने एंट्री ली। फैमली वीक के तहत उन्हे घर के अंदर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आया है जिसमें संतोष गौरव खन्ना को लेकर गॉसिप कर रहे हैं। संतोष की बातों से अमाल मलिक और फरहाना भट्ट भी सहमति दिखाते हुए नजर आए। हालांकि इन सब के लिए उन्हे ट्रोल किया जा रहा है।

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की वायरल क्लिप में शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) के पिता संतोष कहते हैं कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) एक सुलझा और शातिर बंदा है। वो आप लोगों को नोटिस करता है कौन क्या कैसे कर रहा है। 20 से 25 साल तक काम कर रहा है बंदा और अगर मैं एक्टर होता तो शेमिंग एक्टिंग कर लेता। संतोष की इस बात से फरहाना भट्ट और अमाल मलिक भी सहमति जाहीर करते हैं। अमाल ये तक कहते हैं कि मुझे पक्का लगता है वो एक्टिंग ही कर रहा है। अगर आप 20 साल तक कर रहे हो एक्टिंग तो ये चार महीने क्या हैं। हालांकि शहबाज अपने पिता और दोनों कंटेस्टेंट्स को मना करते हैं कि किसी के प्रोफेशन पर बात ना करें। ये सुन फरहाना भट्ट इस बातचीत को लॉजिकल बताती हैं। जैसे ही ये क्लिप इंटरनेट पर सामने आई लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। दर्शकों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा कि आखिर बार बार गौरव खन्ना के एक्टिंग करियर पर उंगली क्यों उठाई जा रही है।

एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहीर करते हुए X पर ट्वीट किया, 'इन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो बार-बार गौरव के प्रोफेशन को टारगेट कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वह 20 साल से एक्टिंग कर रहा है तो वह शो में भी एक्टिंग कर रहा होगा। यह सब बकवास सिर्फ इसलिए क्योंकि गौरव इन गटरमाउथ की तरह गाली नहीं देता।' वहीं दूसरा यूजर गौरव का पक्ष लेते हुए लिखता है, 'कंटेस्टेंट ने इतना बेवकूफ बनाया कि लोगों को लगा कि वह 4 महीने से एक्टिंग कर रहा है। भाई उसको एक्टिंग ही करनी होती है तो उससे बेहतर कोई नहीं जानता की कैमरा आप पर कैसे फोकस किया जाता है। लेकिन अंदाज़ा लगाओ की कौन हमेशा लड़ता रहता है, चिल्लाता रहता है सिर्फ़ दिखने के लिए?' ऐसे तमाम यूजर गौरव खन्ना का जमकर सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article