Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Makes Neelam Giri Cry: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में रिश्ते कब पलट जाते हैं कुछ पता नहीं चलता है। कभी रिश्ते बनते हुए नजर आते हैं तो कभी टूटते हुए दिखाई देते हैं। 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद की दोस्ती जहां पहले गौरव खन्ना और तान्या मित्तल से टूटी थी। वहीं अब नीलम गिरी और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के रिश्ते में भी दरार पड़ती नजर आ रही है। 'बिग बॉस 19' से मिले अपडेट के मुताबिक, कुनिका सदानंद ने नीलम गिरी पर कुछ आरोप भी लगाए, जिससे भोजपुरी एक्ट्रेस सलमान खान के शो में रो पड़ीं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैनपेज के मुताबिक, कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने पहले नीलम गिरी को जीशान कादरी के साथ बरतन धोने से मना किया था। ऐसे में कुनिका और जीशान कादरी की जमकर लड़ाई हुई। वहीं इसके बाद कुनिका सदानंद ने नीलम गिरी पर आरोप लगाया कि भोजपुरी एक्ट्रेस ने ही जीशान कादरी के कान उनके खिलाफ भरे हैं। कुनिका सदानंद के इस आरोप से नीलम गिरी रो पड़ीं। वहीं जब आवेज दरबार ने जोक करते हुए माहौल को ठंडा करने की कोशिश की तो नीलम गिरी उनपर अपना आपा खो बैठीं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और नीलम गिरी की खींचतान यहीं नहीं खत्म हुई। खबरों की मानें तो नीलम गिरी के रोने पर कुनिका सदानंद ने ये तक कहा कि वह सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसे रो रही हैं। ऐसे में 'बिग बॉस 19' में ये देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका सदानंद और नीलम गिरी का रिश्ता इस घटना के बाद वैसा ही रहता है या उनके बीच भी दरार आ जाएगी। नीलम गिरी के अलावा बसीर अली संग भी कुनिका सदानंद का झगड़ा हुआ, जिसमें बसीर अली ने उन्हें 'शैतान' तक कहा।
