Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे परदे पर राज कर रह है। आए दिन शो में नए तमाशों को देख दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। मेकर्स एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि 'बिग बॉस 19' को जनता के प्यार के साथ टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग मिले। अब हाल ही में 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने प्रोमो लॉन्च किया जिसमें कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के बीच फिर लड़ाई हुई।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) से होती है जो कहती हुई नजर आईं कि कैप्टेन को मुंह बंध कराने आता नहीं, कैप्टेन बनी बैठी है। ये सुन फरहाना भट्ट गुस्से में आ जाएंगी तो घरवाले हंसने लगेंगे। फरहाना कहती है, 'आप खुद जहर उगल रही हो, कैप्टेन होने की हैसियत से रिजाईन नहीं दिया आपकी तरह तुम फेलियर हो , खुद दो दिन में तुमफुस हो गई।' फहराना भट्ट (Farhana Bhatt) इतने गुस्से में आ जाती है कि उनकी ही आवाज पूरे घर में गूंजने लगी। दोनों एक दूजे पर बिल्ली की तरह चिल्ला रही होंगी और अन्य घरवाले दूर खड़े बस तमाशा देखते रहे। गार्डन एरिया में हो रही लड़ाई को दूर से देख रहे अमाल मलिक की हंसी बंद नहीं होती। अमाल जीशान कादरी से कहते हुए नजर आए 'मजा आ रहा है मुझे।' दोनों की लड़ाई देख हर किसी का मनोरंजन हो गया। ये पहली बार नहीं फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच ये कैट फाइट होती रहती है। घरवाले भी इनकी लड़ाई में एक शब्द नहीं कहते क्यूंकी दोनों एक दूजे को नीचा दिखाकर ही हिम्मत लेती ही।
सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' का ये प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। इसी के साथ घर से एलिमिनेट होने के लिए जीशान कादरी, नीलम गिरी, अमाल मलिक, तान्या मित्तल , कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और नेहल चुड़ासमा नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते घर से आवेज दरबार बेघर हो गए जिसके चलते फैंस उदास हैं। इंटरनेट पर आवेज दरबार के इविक्शन को अनफ़ेयर बताया जा रहा है।
