टीवी मसाला

'मेरे पापा को तो मत डांटो...'- Bigg Boss 19 में कुनिका सदानंद से बोलीं अशनूर कौर, इस मामले पर हुई थी टोका टाकी

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur On Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें गुरमीत सिंह घर में कुकिंग करते नजर आए। लेकिन एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने इस बीच भी टोकना शुरू कर दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur On Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इन दिनों शो में फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने 'बिग बॉस 19' में आएंगे, साथ ही एक दिन भी उनके साथ गुजारेंगे। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल और अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह की एंट्री हुई। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस ने गुरमीत सिंह को घरवालों को दावत देने की जिम्मेदारी दी। ऐसे में उन्होंने किचन में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन कुनिका सदानंद उन्हें भी बीच में टोकने से नहीं रुकीं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि बिग बॉस घरवालों से सवाल करते हैं कि कैसी रही फैमिली वीक की शुरुआत। ऐसे में घरवाले खुशी से बताते हैं कि बहुत अच्छी। वहीं बिग बॉस घरवालों से आगे कहते हैं कि तो चलिए आज एक दावत हो जाए, लेकिन दावत मेरी तरफ से नहीं बल्कि गुरमीत जी की तरफ से होगी। पिता के खाना बनाने की बात से अशनूर कौर खुश हो जाती हैं। वहीं शहबाज बडेशा उनके असिस्टेंट शेफ बनते हैं। 'बिग बॉस 19' में कुकिंग के बीच शहबाज बडेशा ने अपने जोक्स से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने अशनूर कौर के पिता से कहा कि आपने इतना खतरा क्यों लिया, हम खा तो रहे थे दाल से ही।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कंटेस्टेंट्स की मस्ती यहीं नहीं रुकी। कुनिका सदानंद ने गुरमीत सिंह को टोकते हुए कहा कि आपने अपने शू शेफ को क्या ट्रेनिंग दी है, उसका एक हाथ पॉकेट में है। इसपर अशनूर कौर एक्ट्रेस को जवाब देती हैं, "अरे मेरे पापा को तो मत डांटो यार।" वहीं प्रणित मोरे ने इसपर चुटकी लेते हुए कहा, "अब मैम कहेंगी कुछ दिन में कि मैं गुरमीत जी को नॉमिनेट करती हूं बिग बॉस।" 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article