टीवी मसाला

Bigg Boss 19: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरहाना भट्ट की मीडिया ने लगाई क्लास, टीवी इंडस्ट्री पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

Bigg Boss 19 Media Round: टीवी दुनिया का मसालेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आखिरकार मीडिया राउन्ड हुआ। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने फरहाना भट्ट से कई तीखे सवाल किये साथ ही टीवी इंडस्ट्री पर की टिप्पणी को लेकर भो रोस्ट कर डाला। यहां पढिए क्या है ये पूरी खबर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Media Round: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट सुर्खियों में रहते हैं। रुमर्स हैं कि इस शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। टॉप 6 खिलाड़ी मिलने के बाद घर में वो दिन आया जिसका हर सीजन जनता को इंतजार रहता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस राउन्ड के लिए मीडिया घर के अंदर कल दाखिल हुई। इस दौरान फरहाना भट्ट को मीडिया ने एक टिप्पणी के चलते जमकर रोस्ट किया।

बीते दिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शूटिंग हुई जिसमें मीडिया ने घरवालों से तीखे सवाल पूछे। इस दौरान एक पत्रकार ने फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की क्लास लगाते हुए कहा, 'बधाई हो, आप टीवी में दिख रही हो, आप एक टीवी शो का हिस्सा हैं। आपने कहा था कि आपको गौरव खन्ना कौन है नहीं पता…आपकी मम्मी जब टीवी देख रही थीं, तब आप कहाँ थीं? आप कश्मीर के कौन से कोने में थीं? आप कश्मीर में ही थीं ना?' ऐसे में फरहाना ने करार जवाब देते हुए कहा कि मैं बहुत छोटी उम्र से काम कर रही हूं। जिस उम्र में बच्चे टीवी देखते हैं, उस उम्र में मैं काम कर रही थी। हालांकि ये इस जवाब मे मीडिया को संतुष तो नहीं किया लेकिन फरहाना बोलती बंद करना नहीं भूलीं। दरअसल एक एपिसोड के दौरान फरहाना भट्ट ने बयान दिया था कि वो कभी भी टीवी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी क्यूंकी उनका थिएटर बर्बाद चला जाएगा। सिर्फ यही नहीं फरहाना भट्ट ने टीवी कलाकार गौरव खन्ना का भी जमकर मजाक उड़ाया था। ऐसे में सलमान खान के बाद अब मीडिया वालों ने भी उनकी इस टिप्पणी को लेकर रोस्ट किया।

बात करें मीडिया कॉन्फ्रेंस राउन्ड की तो इस दौरान तान्या मित्तल, अमाल मलिक और गौरव खन्ना पत्रकारों के निशाने पर रहे। साथ ही बीते दिन अशनूर कौर घर से एलिमिनेट हो गई। रुमर्स हैं कि आज शहबाज बडेशा भी कम वोटस मिलने के चलते घर से बेघर हो जाएंगे। ऐसे में 'बिग बॉस 19' के टॉप 6 खिलाड़ी बनते हैं गौरव खन्ना, अमाल मलिक, मालती चाहर, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन अपने घर 'बिग बॉस 19' की चमचमाती ट्रॉफी ले जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article