Farhana Bhatt Tweet On Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो चुका है। पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल, 2025 को कुछ आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में करीब 26 लोगों की मौत हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले को एक साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी कई परिवार अपनों की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर अब 'बिग बॉस 19' फेम एक्ट्रेस फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फरहाना भट्ट ने अपने ट्वीट में पहलगाम में हुई उस त्रासदी का जिक्र किया, साथ ही इस हमले में जान गंवाने वालों को भी याद किया। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट कर मौत का सामना करेंगे ये 3 बिग बॉस के खिलाड़ी, रोहित शेट्टी करेंगे बुरा हाल
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) का ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, "बायसरल घाटी में हुई त्रासदी को आज एक साल बीत गया है, लेकिन जो चुप्पी पीछे छूट गई वो आज भी गूंजती है। हम उन लोगों को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और हम ऐशे भविष्य के लिए खड़े हैं जहां इस तरह के दर्द की कोई भी जगह न हो।" फरहाना भट्ट के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम आज उन्हें सिर्फ याद नहीं करते। हम उन्हें अपने साथ लेकर चलते हैं, हर प्रार्थना में और हर आने वाले सुरक्षित कल की उम्मीद में।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चला गया, लेकिन कभी भूला नहीं जाएगा। प्रार्थना उन सभी परिवारों के लिए।" यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने एक बार फिर लगाया अभिषेक बजाज की परवरिश पर लांछन, घर में खड़ा हुआ नया बवाल

फोटो क्रेडिट- फरहाना भट्ट ट्वीट
'लैला मजनू' से मिली फरहातना भट्ट को सुर्खियां
बता दें कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने 'लैला मजनू' मूवी में काम किया था, जिसमें रहते हुए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। फरहाना भट्ट ने बॉलीवुड मूवीज के अलावा 'बिग बॉस 19' में भी हाथ आजमाया, जहां रहते हुए उन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया।
