Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: रोहित शेट्टी का खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन के साथ लौट रहा है. इस बार भी टीवी के कई कलाकार खतरनाक स्टंट का सामना करने वाले हैं और रोहित शेट्टी की डर की पाठशाल में अपने डर को भगाने वाले हैं. हर बार रोहित शेट्टी खतरनाक स्टंट का लेवल अब करते हैं और इस बार भी ऐसा होगा. सोशल मीडिया पर अब तक कई ऐसे कलाकार के नाम सामने आए हैं, जो खतरों के खिलाड़ी 15 में अपना जलवा दिखाने वाले हैं और अब इस लिस्ट में तीन नाम और जुड़ गए हैं. आइए आपको तीन नए कंटेस्टेंट के नाम बताते हैं.
खतरों के खिलाड़ी 15 में होगा इन तीन कंटेस्टेंट का धमाका
खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के मेकर्स इन दिनों कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हैं और बिग बॉस का खतरों के खिलाड़ी से पुराना नाता है. बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट सीधा इस शो में आ चुके हैं और इस बार भी ऐसा होने वाला है. खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के अलग अलग सीजन के तीन कंटेस्टेंट इस बार खतरों के खिलाड़ी में अपना धमाल मचाने वाले हैं. दावा है कि बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट अपने रेबल अंदाज में शो में तहलका मचाने वाली हैं और फरहाना भट्ट का मुकाबला ईशा मालविया के साथ होने वाला है. इस दोनों हसीनाओं के अलावा, शो में अंकित गुप्ता भी तहलका मचा सकते हैं. अब तक मेकर्स की तरफ से इन तीनों नाम पर मुहर नहीं लगी है.
कब से शुरू होगी खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 का ऐलान फरवरी महीने में हुआ था. इस दौरान मेकर्स की तरफ से एक एआई प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें खतरों के खिलाड़ी का ऐलान हुआ था, दावा है कि इस बार शो की शूटिंग जून महिने में शुरू हो सकती है. दावा है कि इस बार रोहित शेट्टी कैपटाउन में अपने खतरनाक स्टंट से टीवी स्टार्स को परेशान करने वाले हैं.
