टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कप्तानी ने बनाया घरवालों को एक दूजे का दुश्मन, प्रणित मोरे और बसीर अली में हुई तीखी बहस

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। घर में अब कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर टास्क होगा जिसमें घरवाले एक दूजे को टक्कर देंगे। प्रोमो में बसीर अली और प्रणित मोरे के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना रहता है। मेकर्स पूरी जान लगा रहे हैं कि जनता से इसए ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। घर में अब कुल 14 कंटेस्टेंट बचे हैं। इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए तान्या मित्तल, अमाल मलि, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुड़ासमा, नीलम गिरी, अशनूर कौर और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। अब इस बीच मेकर्स ने कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो शेयर कर डाला।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत होगी कैप्टेंसी टास्क में जिसमें घर को एक डायनासोर के पार्क में बदल दिया गया है। गेट पर एक बड़ा डायनासोर है जिसमें आगे अंडे रखे हुए हैं जिसमें कंटेस्टेंट की तस्वीर लगी हुई है। इस टास्क को मेकर्स ने नाम दिया BB डाइनो पार्क। पहले राउन्ड में डायनासोर का मनोरंजन करने के लिए शहबाज़ गेटकीपर बने। बसीर अली पहले अंडे लेते हैं और उन्होंने अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे को बाहर कर दिया। प्रोमो में देखने को मिला कि अभिषेक बजाज शहबाज बडेशा से कहते हैं कि ये कैप्टेन बनने के लायक नहीं है क्यूंकी ये सबका पालतू है और इसका एक मालिक भी है। सिर्फ यही नहीं प्रणित मोरे (Pranit More) और बसीर अली (Baseer Ali) के बीच में जमकर तू तू मैं मैं होती है। दोनों एक दूजे को चैलेंज भी देते हैं। दर्शकों को ये टास्क देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। मेकर्स ने इस प्रोमो को पोस्ट करते हुए लिखा 'शुरू हुआ नया कैप्टेंसी टास्क, ड्रामा भी मिल रहा है साथ, देखते हैं कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन!'

वहीं सोशल मीडिया पर खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस 19' के इस कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और अमाल मालिक के बीच हाथापाई हो जाएगी। बिग बॉस एक्शन लेते हुए कार्य को रद्द कर देंगे और फिर एक बार फरहाना भट्ट को कैप्टेंसी की गद्दी मिल जाएगी। जी हाँ, फरहाना भट्ट दूसरे हफ्ते लगातार कैप्टेन बन घर को मैनेज करेंगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर अभिषेक और अमाल के बीच हुई हाथापाई के लिए दोनों को बिग बॉस क्या सजा सुनाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article