टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो को लगा एक और झटका, अब इस TV एक्ट्रेस ने दिखाया ठेंगा

Bigg Boss 19 Rejected By This TV Actress: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का छोटे पर्दे पर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अभी तक कई बड़े स्टार्स को 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है। लेकिन हाल ही में एक और टीवी एक्ट्रेस ने शो का ऑफर ठुकरा दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, रति पांडे इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Rejected By This TV Actress: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई है। 'बिग बॉस 19' का आगाज अगस्त के महीने में होने वाला है और अभी तक कई बॉलीवुड व टीवी स्टार्स को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। 'बिग बॉस 19' को रोचक बनाने के लिए मेकर्स इस बार नए हथकंडे अपनाने वाले हैं। थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स की सुपरपावर तक का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा टीआरपी बटोरने के लिए किया जाएगा। लेकिन इन सबसे इतर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। इस लिस्ट में अब एक और टीवी एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है, जिसने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई।

टीवी की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रति पांडे (Rati Pandey) हैं, जिन्होंने 'मिले जब हम तुम' और 'हिटलर दीदी' जैसे कई हिट शोज किये हैं। रति पांडे का नाम 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ रहा था। बताया जा रहा था कि वह शो में नजर आ सकती हैं। लेकिन अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए रति पांडे ने सारी अटकलों पर रोक लगा दी है। पिंकविला ने 'बिग बॉस 19' को लेकर रति पांडे से जुड़ने की कोशिश की। इसपर एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने से इंकार किया और कहा, "नहीं मैं ये शो नहीं कर रही हूं।"

बता दें कि रति पांडे (Rati Pandey) से पहले चांदनी शर्मा और डेजी शाह जैसे कई स्टार्स ने भी साफ किया था कि वह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। इससे इतर मुग्धा चापेकर और आमिर अली का नाम भी 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आया है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये सितारे शो का हिस्सा बनते हैं या बाकियों की तरह सलमान खान के 'बिग बॉस 19' को ठुकरा देते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article