Bigg Boss 19 Meenakshi Seshadri Approached For Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने के लिए पूरी-पूरी तैयारी कर ली है। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। साथ ही प्रीमियर के लिए भी मेकर्स ने भरपूर तैयारियां की हुई हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आई कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके बाद से ही उनके शो का हिस्सा बनने की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि अब इस मामले पर खुद मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी चुप्पी तोड़ी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में हुए मीडिया इवेंट में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि मेकर्स ने उन्हें अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया था। लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने शो उसी वक्त ठुकरा दिया। 'बिग बूॉस 19' को लेकर मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि ये शो उन्हें सूट करता है, जिसकी वजह से वह इसका हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। मीनाक्षी का कहना है कि वह एंटरटेनमेंट शोज का हिस्सा बनना पसंद करेंगी, खासकर वो शोज जो डांस पर आधारित हैं। लेकिन उन्हें नहीं लगता कि बिग बॉस 19 उनके लिए ठीक भी है।
इन स्टार्स को भी किया गया अप्रोच
मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में आमिर अली से लेकर खुशी दुबे, मुग्धा चापेकर और 'झनक' फेम चांदनी शर्मा का नाम शामिल है।
