Armaan Malik Reaction On Amaal Mallik Entry In Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 19' में 16 कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाने के लिए आए हैं, जिसमें अमाल मलिक से लेकर गौरव खन्ना तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा था। उन्होंने 'कौन तुझे...' गाना गाते हुए शो में एंट्री की और उन्हें शो में देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर नजर आई। लेकिन हाल ही में उनके छोटे भाई अरमान मलिक ने खुलासा किया है कि वह अमाल मलिक (Amaal Mallik) के इस फैसले में उनके साथ बिल्कुल भी नहीं थे।
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक (Amaal Mallik) की एंट्री पर अरमान मलिक ने भी एक्साइटमेंट जाहिर की, लेकिन उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दीं। वहीं अब एक यूजर ने अरमान मलिक से सवाल किया, "अमाल मलिक के बिग बॉस करने पर आपका क्या रिएक्शन था?" इसपर अरमान मलिक ने बताया, "जाहिर सी बात है कि कभी भी साथ नहीं थे। लेकिन अब अमाल भाई साहब को कौन समझाए। खैर, बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ मस्ती करके आजाए वापस। बहुत गाने बचे हुए हैं।"
अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अपने भाई अमाल मलिक के लिए एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भाई को जीतकर आने के लिए कहा। अरमान मलिक ने लिखा, "जीतकर आना शेर खान, टांग तोड़ दो (असल में नहीं।)" बता दें कि अमाल मलिक "बिग बॉस 19' में कदम रखने से कुछ दिनों पहले विवादों का हिस्सा भी बने थे। दरअसल, उन्होंने बताया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन में चले गए थे और इसका जिम्मेदार उन्होंने अपने मम्मी-पापा को ठहराया था।
