टीवी मसाला

Bigg Boss 19: पहले दिन ही यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी पर गिरी गाज, घरवालों का निशाना बनते ही बाहर बितानी पड़ी रात

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Nominated On First Day: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है। बिग बॉस ने अभी से ही कंटेस्टेंट्स के बीच राजनीति खेलनी शुरू कर दी है। वहीं पहले ट्विस्ट में ही यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी बाकी घरवालों के निशाने पर आ गए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Nominated On First Day: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का बीते दिन छोटे पर्दे पर आगाज हुआ। अभी से ही 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई और प्रीमियर खत्म होते ही बिग बॉस ने घरवालों के साथ राजनीति खेलनी शुरू कर दी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से कहते नजर आए कि घर में केवल 15 बेड हैं और घरवाले 16 हैं। लेकिन इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है जो घर में रहने के लायक नहीं है। ऐसे में घरवालों को तय करना था कि वो कंटेस्टेंट कौन है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि बिग बॉस के इस ऐलान के बाद घरवालों में चर्चा तेज हो गई। इसी बीच बसीर अली और मृदुल तिवारी के बीच भी बहस छिड़ गई। वहीं अब खबर आ रही है कि इस ट्विस्ट में मृदुल तिवारी बाकी घरवालों के निशाने पर आए। बिग बॉस तक के ट्वीट के मुताबिक, "ज्यादातर घरवालों ने मृदुल तिवारी को नॉमिनेट किया है, क्योंकि उनका मानना है कि वह 'बिग बॉस 19' में मौजूद बेड के लायक नहीं हैं। ऐसे में मृदुल को पहले दिन ही बाहर सोना पड़ा।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मृदुल तिवारी के नॉमिनेशन से दर्शक जरा भी खुश नजर नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, "इन्होंने पहले दिन ही यू-ट्यूबर वर्सेज नॉन यू-ट्यूबर शुरू कर दिया।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तो मृदुल तिवारी को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वो एल्विश का दोस्त है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने मृदुल तिवारी को निशाना बनाकर गलत किया। पहले दिन ही किसी की पर्सनालिटी नहीं समझी जा सकती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article