टीवी मसाला

'इन्हें वैंप का रोल दो...'- BB 19 में कुनिका को अमाल मलिक ने मारा ताना, तान्या मित्तल के लिए गाया रोमांटिक गाना

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Sings Romantic song For Tanya Mittal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में आज उर्फी जावेद भी मनोरंजन का तड़का लगाती नजर आएंगी। हाल ही में शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक तान्या मित्तल के लिए रोमांटिक गाना गाते नजरआए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Sings Romantic song For Tanya Mittal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन ऐसे-ऐसे धमाके हो रहे हैं जो दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड आया था, जिसमें सलमान खान ने गौरव खन्ना की क्लास लगाई। वहीं आज वीकेंड का वार एपिसोड पर मनोरंजन का तड़का लगने वाला है, क्योंकि काजोल और जिशु सेनगुप्ता के अलावा उर्फी जावेद भी शो का हिस्सा बनेंगी। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उर्फी जावेद ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर धमाल मचाया। प्रोमो वीडियो में अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद की एक बात पर उन्हें ताना मारा। साथ ही तान्या मित्तल के लिए गाना भी गाया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में उर्फी जावेद ने कुछ जोड़ियों को दिल के साथ खड़ा किया, जिसमें एक तरफ अमाल मलिक-तान्या मित्तल और दूसरी तरफ फरहाना भट्ट-प्रणित मोरे शामिल थे। दोनों के पास दिल बना हुआ था, जिसपर उर्फी जावेद ने पूछा कि इनमें से कौन सा रिश्ता है जो सबसे पहले टूटेगा। ऐसे में कुनिका सदानंद ने सबसे पहले तान्या मित्तल और अमाल मलिक को निशाना बनाया। अमाल ने इस बात पर कुनिका को ताना मारते हुए कहा, "इन्हें जल्दी से एक वैंप का रोल दिया जाए।"

अमाल मलिक ने गाया उर्फी जावेद के लिए गाना

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक ने उर्फी जावेद के लिए 'हुआ है आज पहली बार' गाना भी गया। इस दौरान तान्या मित्तल शर्मा गईं और उन्हें देख उर्फी जावेद भी बोल पड़ीं, "अरे तान्या तो ब्लश कर रही है।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' अमाल मलिक और तान्या मित्तल की बॉन्डिंग खूब सुर्खियां बटोरती है.

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article