टीवी मसाला

Bigg Boss 19: ईगो पर चोट लगते ही अमाल मलिक ने उतार फेंका माइक, अब नेहल चुडासमा को करेंगे ग्रुप से बेदखल!!

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Fight With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज भी बवाल मचने वाला है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा और अमाल मलिक के बीच झगड़ा होता नजर आया। यहां तक कि अमाल ने गुस्से में माइक भी फेंक दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Fight With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में आए दिन बवाल देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट्स कई बार छोटी से छोटी बातों पर भी भिड़ते नजर आते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा ने सीक्रेट रूम से मेन हाउस में एंट्री की। उन्होंने एंट्री के बाद न केवल आवेज दरबार के दर्द को कम करने की कोशिश की।बल्कि अपने ग्रुप को ये भी बताया कि वे लोग नॉमिनेशन से केवल उनकी वजह से ही बचे हैं। लेकिन नेहल की एंड्री के बाद 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में होने वाला ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि अमाल मलिक नेहल चुडासमा पर बुरी तरह भड़क जाएंगे। वहीं नेहल भी रोते हुए बोलेंगी कि भाड़ में जाओ तुम लोग।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, बसीर अली और जीशान सिद्दीकी के साथ बैठी नजर आईं। उन्होंने कहा, "आवेज की शक्ल देखकर मुझे बहुत बुरा लगा।" उनकी बात पर अमाल मलिक बोल पड़े कि अगर आवेज दरबार के लिए सहानुभूति मुझसे या हमसे ज्यादा है तो आवेज ही है फिर। उनकी बात सुनकर नेहल ने जवाब दिया, "आपका ईगो हर्ट हो रहा है ना तो फिर आप देखो।" नेहल चुडासमा की बात अमाल मलिक को पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में माइक उतारकर फेंक दिया। वहीं नेहल चुडासमा उन्हें रोकती रह गईं।

अमाल मलिक (Amaal Mallik) का तेवर देख नेहल चुडासमा रो पड़ीं। उन्होंने फरहाना भट्ट के सामने अपने दिल का गुबार निकालते हुए कहा, "अमाल के लिए 50 बार सहानुभूति महसूस हुई, लेकिन उसे एक बार भी नहीं दिखा। भाड़ में जाओ तुम लोग। उस रूम में बैठकर नकारात्मकता सुनी है लेकिन यहां आकर उस चीज को नहीं बताया।" बता दें कि नेहल चुडासमा को दूसरे ग्रुप के साथ देखकर जीशान कादरी, बसीर अली और अमाल मलिक ने शिकायत पहले भी की थी। वहीं दर्शकों का कहना है कि जब नेहल को अमाल की सच्चाई सीक्रेट रूम में दिखाया गया था तो वह बाहर आकर पोल क्यों नहीं खोल रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article